2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: दीजिए।

प्रश्न 1.
रामकृष्ण की जन्म भूमि मन में क्या भरती है?
उत्तर:
रामकृष्ण की जन्म भूमि मन में खुशी भरती है।

प्रश्न 2.
माखन का भोग कौन लगाते है?
उत्तर:
माखन का भोग कृष्ण कन्हया लगाते है।

प्रश्न 3.
भजन भाव में किसकी वाणी जैसा धीर है?
उत्तर:
भजन भाव में गुरुनानक की वाणी जैसा धीर है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

प्रश्न 4.
राणा की हुकार कहाँ सुनी जा सकती है?
उत्तर:
राणा की हुकार राजस्थान में सुनी जा सकती है।

प्रश्न 5.
पितरों का तर्पण किस भूमि में होता है?
उत्तर:
पितारों का तर्पण बिहार की भूमि में होता है।

प्रश्न 6.
भारतीयता कहाँ बहु रुप में संवरती है?
उत्तर:
भारतीयता कन्नड नाडू में बहुरुप में संवरती है।

प्रश्न 7.
कर्नाटक में किस महाकवि के दर्शन कर सकते है?
उत्तर:
कर्नाटक में पम्प महाकवि के दर्शन कर सकते है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

II. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिएः।

प्रश्न 1.
राजस्थान की वीरता के संबंध में ‘मानव’ के क्या विचार है?
उत्तर:
कवि मानव कह रहे है राज्यस्थान की हल्दीघाटी जहाँ पर आप राजपुत राणाओं की हुंकार सुन सकते है। वहाँ के चट्टान पर राणाकी तलवार खनकी है। पुरा राजस्थान उनके शौर्य, वीरता की कहानियों से भरा पड़ा है। राजपुत लोग जो वचन निभाना बखूबी जानते थे, कभी उन्होने दुश्मनोंको अपनी पीठ नही दिखाई। वतन लिए मर जानेवाले वीरोंकी भूमि है राजस्थान वहाँ पर सिर्फ मर्द ही नही पर उन महान राजपुतानीयों की कहानियाँ ‘सेनाणी’ ‘जौहर’ की कथा तो सबने सुनी है। ऐसी वीरों की वह घरती है।

प्रश्न 2.
दक्षिण प्रदेश की महत्ता को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण को तो मानवजी रत्नोंकी खान कहा है जहाँ बहुत से कलाओं को सहारा मिला है। तमिल नाडू क महाकवि कम्ब ने रामायण, लिखा है। केरल और आन्ध्रप्रदेश में भारत की सभ्यता और संस्कृति पनपी है, विकसीत हुई है कहा है। महाराष्ट्र तो मराठा राजा शिवाजी, उसका वीरता की गाथा से भरा पड़ा है। इतने वीर और महापुरुष वहाँ होकर गए है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

II. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 1.
परम पुनीत नीर कावेरी, मस्तक धर कर्नाटक में।
पम्प महाकवि के दर्शन, कर लो चलकर कर्नाटक में
बसवेश्वर या अक्कमहादेवी कर्नाटक में गाते।
रामानुज आचार्य ‘मेलकोटे’ में दर्शन दे जाते॥
धर्म-कर्म साहित्य-कला, संस्कृति का यह अनुवरती है.
भारत माता की धरती, वीरों, सन्तों की धरती है।
प्रसंग : ‘भारत की धरती’ डॉ. पुण्यमचंद मानव के कविता से लिया गया है।
उत्तर:
व्याख्या : इस कर्नाटक के पूण्य भूमि में कावेरी जैसी पवित्र नदी बहती है। पम्प जैरो महाकवि इस कर्नाटक की देन है। अक्कमहादेवी, बसवेश्वर, सर्वज्ञ के वचन साहित्य से कर्नाटक साहित्य जगत में भी मशहूर हुआ है। ‘मेलकोटे’ जैसे मंदिरों के प्रदेश में हमे रामानुज आचार्य के दर्शन कर सकते है। धर्म, साहित्य, विविध कला, संस्कृति के लिए कर्नाटक संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। भारत माता का सिर उन्नत है तो कर्नाटक के कारण ही। ऐसी यह वीरो और सन्तो की घरती है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 9 भारत की धरती

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

I. एक शब्द या वाक्यांश में उत्तर: दीजिए।

1. कवि ने बूढा चौकीदार किसे कहा है?
उत्तर:
कवि ने बूढा चौकीदार वृक्ष को कहा है।

प्रश्न 2.
वृक्ष का शरीर किससे बना है?
उत्तर:
वृक्ष का शरीर पुराने चमड़े का सख्त बना है।

प्रश्न 3.
सूखी डाल कैसी है?
उत्तर:
सूखी डाल राइफिल सी है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

प्रश्न 4.
वृक्ष की पगड़ी कैसी है? उत्तर: वृक्ष की पगड़ी फूल-पत्तीदार है।

प्रश्न 5.
देश को किससे बचाना है?
उत्तर:
देश को दुश्मनों से बचाना है।

प्रश्न 6.
हवा को क्या हो जाने से बचाना है?
उत्तर:
हवा को धुआँ हो जाने से बचाना है।

प्रश्न 7.
जंगल को क्या हो जाने से बचाना है?
उत्तर:
जंगल को मरुस्थल बनाने से बचाना है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

II. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए:

प्रश्न 1.
वृक्ष न दिखने पर कवि उसकी यादों में कैसे खो गये।
उत्तर:
इसमें कवि कुँवर नारायण ने वृक्ष के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है। बचपन से जिस वृक्ष को देखते थे, उसके न दिखने से वह दुःखी हो जाते है। यहाँ वह कह रहे है जब इस बार मैं घर लौटा तो चौकीदार के तरह घरके दरवाजे पर वह वृक्ष नही था उसकी याद में खोकर वे कहते है उसका शरीर कितना सख्त था, पुराना होने के कारण वह बहुत झुर्रियोदार और खुरदरा था। जहाँ तक कवि के याद है बचपन से वे उस पेड को वैसे ही खडा पाते है। घूप हो, बारिश हो, गर्मी हो या सर्दी। खाकी वर्दी पहने चौकने से चौकीदार की तरह वह खडा दिखता। कवि उसे
अपने दोस्त की तरह मानते है। कविने उसके साथ एक रिश्ता सा बना लिया था।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

प्रश्न 2.
पर्यावरण के संरक्षण के संबंध में कवि कुँवर नारायण के विचार लिखिए।
उत्तर:
पेड के कट जानेसे कवि संवेदनशील हो गए है, उसकी याद में वह भावनाशील हो गए हैं। वह कह रहे है शुरु से ही मुझे डर था कि कोई दुश्मन इस पेड को काट न दे। अब सवाल एक पेड का नही, ऐसे कई पेड, कई जगह पर कटे जा रहे है। अपने स्वार्थ के लिए, कभी जगह के लिए तो कहीं लकडी फर्निचर घर बनान लोग पेड़ों को काट रहें है। इन लूटेरों में अब हमे बचाना है। इन आतंक फैलाने वालों से, अपने शहर को बचाना है।

अपने देश को इन गद्यारोंसे बचाना है क्योंकि वे अपने देश या यहाँ के लोगों के बारे में नही सोच रहे है। आज वे इन पेड़ों को काट रहे है कल ये लूटेरे सारे देश को लूटेंगे नही तो एक दिन ये नदियाँ नाले जैसे बन जाएँगे, हवा घुआ हो। जाएगा, घुओं से भर जाएगा, तो साँस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। पेड नही रहेंगे, बारिश न होगी, हवा गंदी हो, जाएगी तो खाना भी जहर हो जाएगा, जंगल कट जाएगे और मरुस्थल बन जाएगा। इसके पहले कि यह हाल बनाएँगे हमे बचाना है इस देश को नही तो एकदिन यहाँ सिर्फ मनुष्यों का जंगल बन जाएगा और सभी मनुष्य जानवर जैसे व्यवहार करने लगेगे।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

III. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न 1.
पुराने चमडे का बना उसका शरीर वही सख्त जान
झुर्रियोंदार खुरदरा तना मैला कुचैला,
राइफल सी एक सूखी डाल,
उत्तर:
प्रसंग : इन पंक्तियों को कुंवर नारायण के लिखे ‘एक वृक्ष की हत्या’ कविता से ली गई है।

व्याख्या : कवि बचपन से जिस वृक्ष को देखते थे उसे अचानक एक दिन न पाकर दुःखी हो जाते हैं। वे कहते हैं उसका शरीर कितना सख्त था। उस पर घूल जम गई थी- जिसके कारण वह मैला कुचैला सा था, एक सूखी डाल राइफल सी तनी खडी तो ऊपर के तरफ फूल और पत्तो जैसे किसी ने पगडी पहनी हो। उसकी जड़ इतनी कठोर और सख्त थी जैसे पुराना जूता, फटापूराना चरमराता सा लेकिन फिर भी टिकाऊ सा।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 8 एक वृक्ष की हत्या

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: दीजिए।

प्रश्न 1.
कवि नरेन्द्र शर्मा क्या न बनने का संदेश देते है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र शर्मा कायर न बनने का संदेश देते है।

प्रश्न 2.
कौन राह रोकता है?
उत्तर:
रास्ते के पत्थर हमारे राह रोकते है।

प्रश्न 3.
कवि नरेन्द्र शर्मा के अनुसार मनुष्य को किसने सींचा है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र शर्मा के अनुसार मनुष्य को मानवता ने सींचा है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

प्रश्न 4.
कवि नरेन्द्र शर्मा मनुष्य को किसके बल पर जीतने को कहते है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र अपने प्रीति/प्रेमके बल पर जीतने को कहते है।

प्रश्न 5.
कवि नरेन्द्र के अनुसार प्रतिहिंसा क्या है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र के अनुसार प्रतिहिंसा दुर्बलता है।

प्रश्न 6.
कवि नरेन्द्र शर्मा ने किसे अधिक अपावन कहा है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र शर्मा ने कायरता को अधिक अपावन कहा है।

प्रश्न 7.
कवि नरेन्द्र शर्मा किसके सामने आत्मसमर्पण न करने के लिए कहते है?
उत्तर:
कवि नरेन्द्र शर्मा दुष्टो के सामने आत्मसमर्पण न करने के. कहते है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
‘कायर मत बन’ कविता का संदेश क्या है?
उत्तर:
‘कायर मत बन’ कविता में कवि नरेन्द्र शर्मा मनुष्य को कायर न बनने का संदेश देते हैं। कवि मानवता को अत्यधिक महत्व देते हुए दुष्टों के सामने आत्मसमर्पण न करने को कहते हैं। रास्ते में अनेक बाधाएँ आएगी, तूफान आएगा लेकिन हमें हिम्मत से आगे बढ़ना है। हार नहीं माननी है या गम के आँसू पीते न रहना है। प्रतिहिंसा दुर्बलता है, हिंसा के बदले में हिंसा दुर्बलता है, लेकिन कायर बनके पीठ दिखाना या चुप बढ़ना उससे भी बदतर है। इसलिए कवि अन्याय के विरोध में खड़ा रहने को कह रहे हैं।

प्रश्न 2.
मानवता के प्रति कवि नरेन्द्र शर्मा के विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर:
कुछ भी बन बस कायर मत बना कवि कह रहे है मानवता की रक्षा करना तुम्हारा पहला कर्तव्य है, खुद की रक्षा से भी बढ़कर है। किसी के मिट जाने से भी मानवता बच जाए, उसकी रक्षा हो जाए। तभी सत्य की जीत होती। अपन नीजी स्वार्थ के लिए हम मनुष्यता का नाश न करे, उसे नुकसान न पहुँचाए। मनुष्य-जाति के लिए, जन-जाति के भालाई के लिए भले ही तू अपने आपको मिटा दे। अच्छाई के लिए आत्मसमर्पण कर दे लेकिन दृष्टों के सामने सिर न झुका, उनकी जीत न होने पाए। कुछ भी कर पर कायर मत बन।।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

III. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न 1.
ले-देकर जीना क्या जीना?
कब तक गम के आँसू पीना?
मानवता ने सींचा तुझको
बहा युगों तक खून-पसीना
उत्तर:
इन पंक्तियों को ‘कायर मत बन’ से लिया गया है जिसके कवि है नरेन्द्र शर्मा। कवि इसमें मनुष्यको अपनी हिम्मत अपनी ताकद पर भरोसा कर, किसी भी परिस्थिति में दुनियासे टक्कर लेने को कह रहे है। परिस्थिति के सामने न झुकने, आव्हान उसे कवि यहाँ दे रहे है। दुनिया में जीते हुए हम पर कई कठिन परिस्थिति यो का सामना करना पडता है, उन बाधाओं का नाश कर, बाधाओं के सामने घुटने न टेकें इसलिए कवि कह रहे है कुछ भी बन बस कायर मत बना। हार मानकर जीना भी कोई जीना होता है। क्यों गम के आँसू बहाना, जब तक तुम्हारे अंदर मानवता है, मानवता की रक्षा के लिए कितने लोगों का खून-पसीना बहा है। तो तुम क्या कुछ भी नही करोगे? बस मजबूर होकर रोते ही रहोगे? यह कायरता तुम्हें शोभा नहीं देती।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 7 कायर मत बन

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
बेटी सोने के गहने क्यों नहीं चाहती?
उत्तर:
बेटी सोने के गहने पहनना नही चाहती क्योंकि वे उसे तकलीफ देते है।

प्रश्न 2.
बेटी रंगीन कपड़े पहनने से क्यों इनकार करती है?
उत्तर:
रंगीन कपडे पहन कर वह मिट्टी में खेल नही सकती।

प्रश्न 3.
माँ रंगीन कपडे और गहने पहनने के लिए क्यों आग्रह करती है?
उत्तर:
माँ बेटी को रंगीन कपडे और गहने पहनने के लिए आग्रह करती है क्योंकि वह सुंदर दिखे।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

प्रश्न 4.
बेटी को क्यों सुंदर दिखना है?
उत्तर:
देखनेवालों को वह सुंदर दिखे इसलिए उसे सुंदर दिखना है।

प्रश्न 5.
बेटी सजने-घजने से क्या महसूस करती है?
उत्तर:
बेटी को सजना-घजना बंधन सा महसूस करती है।

प्रश्न 6.
बेटी किन्हे गहने भानती है?
उत्तर:
बेटी अपनी सादगी और अपनी प्राकृतिक सुंदरता अपने बचपन को गहने मानती है।

प्रश्न 7.
माँ और बेटी एक दूसरे के लिए क्या बनते है?
उत्तर:
माँ और मातृत्व और बेटी का बचपन एक दूसरे के गहने है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए:

प्रश्न 1.
बेटी रंगीन कपड़े और गहने क्यों नहीं चाहती?
उत्तर:
यह माँ और बेटी के बिच का संवाद है। माँ अपनी बेटी को गहने पहनाना चाहती है ताकि वह सुंदर दिखे लेकिन बेटी उसे मना करते कहती है कि सोने के गहने क्यों पहनना माँ? सोना तो इतना महाँगा होता है, पहनने से यहाँ वहाँ चूमता भी है और उसे संभालना भी पडता है, फिर हम क्यों पहने? रंगीन सुंदर कपडे भी क्यों पहनना माँ, उसके कारण मिट्टी में भी नही खेल सकते क्यों कि वह गंदे हो जाएंगे, फिर ऐसे कपड़े पहने ही क्यों?

प्रश्न 2.
गहने कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है?
उत्तर:
गहने कविता के द्वारा कवि यह कहना चाहते है कि नैसर्गिक सुंदरता ही असली सुंदरता होती है।
सुंदर दिखने के लिए सोने चांदीके गहने पहनना जरूरी नही होता। सोने-चांदीके गहने बहुत मँहगे होते है। माँ-बाप अपनी सारी मेहनत की कमाई गहने खरिदने में खर्च करते है। कुछ बच्चों को गहने पसंद नही आते, नाहि रंगबिरंगे, मँहगे कपडे पहनना। फिर वे मिट्टी में आदि खेल नही सकते।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

मातृत्व को पाकर एक औरत के चेहरे पर संतुष्टी का भाव आता है, वही उसकी सुंदरता होती है। वैसे ही बच्चेका निष्पाप रुपभी उतना ही सुंदर होता है। उन्हे गहनों की क्या जरूरत? माँ का गहना उसकी बच्ची है और बच्ची का गहना उसकी माँ है। दूसरों को दिखाने के लिए, सुंदर दिखने के लिए हम क्यों गहने पहने? कवि का यही आशय है।

III. ससंदर्भ व्याख्या किजिए

1. मेरा यह बचपन तुम्हारा मातृत्व
ये ही गहने है मेरे लिए माँ,
मैं तुम्हारा गहना, तुम मेरा गहना,
फिर अन्य गहने क्यों चाहिए, माँ?
उत्तर:
प्रसंग : इन पंक्तियों को कुवेंपु के लिखे हुए कविता से लिया गया है।

व्याख्या : इन पंक्तियों में बेटी अपने माँ से पूछ रही है कि उसे सुंदर दिखने के लिए गहने क्यों पहनने चाहिए? कुछ बच्चों को गहने पसंद नही आते, नाहि रंगबिरंगे, मँहगे कपड़े पहनना। फिर वे मिट्टी में आदि खेल नही सकते। मातृत्व को पाकर एक औरत के चेहरे पर संतुष्टी का भाव आता है, वही उसकी सुंदरता होती है। वैसे ही बच्चेका निष्पाप रुपभी उतना ही सुंदर होता है। उन्हे गहनों की क्या जरूरत? माँ का गहना उसकी बच्ची है और बच्ची का गहना उसकी माँ है। दूसरों को दिखाने के लिए, सुंदर दिखने के लिए हम क्यों गहने पहने?

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 6 गहने

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 14 National Integration in Kannada

Students can Download Physical Education Chapter 14 National Integration Questions and Answers, Notes Pdf, KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education in Kannada helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka State Syllabus Class 7 Physical Education Chapter 14 National Integration in Kannada

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 14 National Integration in Kannada 1
KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 14 National Integration in Kannada 2

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 14 National Integration in Kannada 3

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada

Students can Download Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals Questions and Answers, Notes Pdf, KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education in Kannada helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka State Syllabus Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada 1
KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada 2

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada 3
KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada 4
KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 13 Regional Festivals and National Festivals in Kannada 5

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: लिखिए:

प्रश्न 1.
मुस्काते फूल को क्या आना चाहिए?
उत्तर:
मुस्काते फूल को मुरझाना भी आना चाहिए।

प्रश्न 2.
मेघ में किस चीज की चाह होनी चाहिए?
उत्तर:
मेघ में गरजकर बरस पड़ने की चाह होनी चाहिए।

प्रश्न 3.
आँखों की सुन्दरता किससे बढती है?
उत्तर:
जिन आँखो से दूसरोंका दुःख देखकर आँसू बहते है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

प्रश्न 4.
प्राणों की सार्थकता किसमें है?
उत्तर:
जो दूसरों के दुःख से दुःखी होता है जिसमें पीड़ा बसती है।

प्रश्न 5.
कवयित्री को किसकी चाह नहीं है?
उत्तर:
कवयित्री को अमरों के लोको की चाह नही है।

प्रश्न 6.
कवयित्री किस अधिकार की बात कर रही है?
उत्तर:
कवयित्री मिटने के अधिकार की बात कर रही है।

प्रश्न 7.
परमात्मा की करुणा से कवयित्री को क्या मिला?
उत्तर:
परमात्माकी करुणा से दुसरों के लिए मर मिटनेका अधिकार उसे मिला है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

II. निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए।

प्रश्न 1.
जीवन की सार्थकता किसमें है?
उत्तर:
कवयित्री महादेवी कहती है – जीवन की सार्थकता परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने में है न कि पलायन करने में। उन आँखों को हम सुन्दर क्यों कहे जो दूसरों का दूःख-दर्द देखकर ऑसूओं सेभर न जाए। वह प्राण ही क्या जो दूसरों की पीड़ा सेन तडपे। जीवन की सार्थक ता संघर्ष करने में है, हर तरह के वेदना से सामना करने में है।

प्रश्न 2.
अधिकार’ कविता के मुख्य भाव पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
महादेवी वर्मा को वेदना की कवयित्री कहा जाता है। अपने वेदना का स्वागत करते हुए वह कहती है जिस लोक में अवसाद (दुःख) नही वेदना नहीं, ऐसे लोक को लेकर क्या होगा? जीवन की सार्थकता परिस्थितियों से डटकर मुकाबला करने में है ना कि भाग जाने में। फूल, बादल, तारे ऋतुराज, वसंत आदि के उदाहरण देकर वह कहती है कि जिसने दुःख क्या हे जाना है, आग में जलना क्या होता है जिसने जाना है, वही मनुष्य अपनी जिन्दगी को जीता है। कवयित्री को वेदना का वह रूप प्रिय है जो मनुष्य के संवेदनशील हृदय को सारे संसार से बांध देती है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

वह कहती है मुझे अमरों का लोक नही चाहिए – मुझे जो मिटनेका अधिकार मिला है, उसे मैं खोना नही चाहती उसे वह बचाए रखना चाहती है। उस प्राण को कोई प्राण कैसे कहे जिसमें वेदना की तडप नही, वह आँखे भी क्या जिसमें दुःख के आँसू न बहो इनके उदाहरण देकर कवयित्री जीवन में वेदना की अनुभूति का महत्व समझाती है। संघर्ष के पथपर हमेशा आगे बढ़ने का संदेश वह इस कविता में देती है।

III. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न 1.
क्या अमरों का लोक मिलेगा?
तेरी करुणा का उपहार?
रहने दो हे देव! अरे
यह मेरा मिटने का अधिकार !
उत्तर:
इन पंक्तियों को कवयित्री महादेवी वर्मा के लिखे ‘अधिकार’ कविता से ली गई है।
कवयित्री इन पक्तियों में कहती है – किसी के लिए मर-मिटना मुझे स्वीकार है ना कि अमर हो जाना जिसका हृदय हे भगवान तुमने करुणा से भर दिया है, वही लोक कल्याण के लिए खुद कष्ट सह कर अमर हो सकता है। हे देव, मैं खुश हूँ कि मुझे भी दूसरों के लिए मर-मिटने का उपहार का उपहार मिला है अधिकार मिला है। मैं किसी के लिए मर-मिट सकती हूँ।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 5 अधिकार

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: दीजिए।

प्रश्न 1.
किस वस्तु को पाकर मनुष्य उन्मत्त होता है?
उत्तर:
सोना और धतुरे को पाकर मनुष्य उन्मत्त होता है।

प्रश्न 2.
भगवान कब प्रसन्न होता है?
उत्तर:
भगवान सच्ची भक्ति से प्रसन्न होता है।

प्रश्न 3.
बाँसुरी किस रंग की है?
उत्तर:
बाँसुरी हरे रंग की है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

प्रश्न 4.
प्रेमी चित्त कब उजला होता है?
उत्तर:
श्याम रंग में डूबकर प्रेमी चित्त उजला होता है।

प्रश्न 5.
वस्तुएँ कब सुन्दर प्रतीत होती है?
उत्तर:
जब मन उनपर आ जाता है, जब मन पसंद करता है वह वस्तु सुन्दर प्रतीत होती है।

प्रश्न 6.
पातक, राजा और रोग किसे दबाते है?
उत्तर:
दुर्बल को राजा, पातक और रोग दबाते है।

प्रश्न 7.
सम्पत्ति रूपी सलिल के बढने क्या क्या परिणाम होता है?
उत्तर:
सम्पत्ति रूपी सलिल के बढने से प्रेम के कमल खिल जाते है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए:

प्रश्न 1.
बिहारी ने कनक के संबंध में क्या कहा है?
उत्तर:
बिहारी ने यहाँ पर ‘कनक’ का शब्द का अर्थ दो तरहसे किया है। वे कहते है एक कनक याने धतुरा जिसके प्राशन करने से नशा चढ जाता है, दूसरा अर्थ है ‘सोना’ सोने को देख इन्सान पगला जाता है इसतरह दोनों से, धतुरे से और सोनेसे – मादकता बढ़ जाती है। दोनों को पाकर मनुष्य पगला जाता है।

प्रश्न 2.
संपत्ति रुपी पानी और मन रुपी कमल के संबंध में बिहारी के क्या विचार है?
उत्तर:
बिहारी इस दोहे में प्रेम और भक्ति के बारे में बात करते कह रहे है कि घन रुपी पानी जब तक बढता रहता है तब तक प्रेमरुपी कमल उसमें खिलते रहते है। जैसे-जैसे पानी कम होता है, वैसे
वैसे कमल सूख जाते है, मुरझा जाते है। ठीक वैसे ही प्रेम के घटने से मन परी तरह से मुरझा जाता है, उदास और दुःखी होता है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

III. संसदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न 1.
समै-समै सुन्दर सबै, रुप कुरुप न कोई।
मन की रुचि जेती जितै, तित तेती रुचि होई।
उत्तर:
इन पंक्तियों को ‘बिहारी के दोहे’ से लिया गया है। दुनियादारी की बात करते हुए बिहारी कहते है कि इस दुनियामें कोई सुंदर और कुरुप ऐसे नहीं होता। यह तो मन पर निर्भर है कब कौन सुंदर लगे कौन मन को जीते वही सुंदर है, पसंद है। कौन सी वस्तु कब सुंदर दिखे, जिसमें कब रुचि पैदा हो जाए कह नही सकते। यह तो समय समय की बातें हैं।

प्रश्न 2.
अधर-धरत हरि मैं परत, ओठ-डीठि-पट-जोति
हरित बाँस की बाँसुरी, इंद्र धनुष-रंग होति ।।3।।
उत्तर:
इन पंक्तियों को ‘बिहारी के दोहे’ से लिया गया है। बिहारी यहाँ कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन करते हुए. कह रहे है कि कृष्ण के लाल रंग के होंठ, होठो पर धरी हरे रंग की बाँसुरी, पीली पितांबरी (कपडे) आसमान के नील रंग में दिखाई देनेवाले इंद्रधनुष का आभास दे रही है। इंद्रधनुष के समान चमक रहे है, सुन्दर दिख रहे है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 4 बिहारी के दोहे

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 12 First Aid in Kannada

Students can Download Physical Education Chapter 12 First Aid Questions and Answers, Notes Pdf, KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education in Kannada helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka State Syllabus Class 7 Physical Education Chapter 12 First Aid in Kannada

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 12 First Aid in Kannada 1
KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 12 First Aid in Kannada 2

KSEEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 12 First Aid in Kannada 3

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
बुद्धिहीन मनुष्य किसके समान है?
उत्तर:
बुद्धिहीन मनुष्य बिना पुंछ या सिंगंके जानवर समान है।

प्रश्न 2.
किसके बिना मनुष्य का अस्तित्व व्यर्थ है?
उत्तर:
इज्जत के बिना मनुष्य का अस्तित्व व्यर्थ है।

प्रश्न 3.
चिता किसे जलाती है?
उत्तर:
चिता निर्जिव शरीर को जलाती है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

प्रश्न 4.
कर्म का फल देनेवाला कौन है?
उत्तर:
कर्म का फल देनेवाला ईश्वर है।

प्रश्न 5.
प्रेम की गली कैसी है?
उत्तर:
प्रेम की गली संकरी है।

प्रश्न 6.
रहीम किसे बावरी कहते है?
उत्तर:
रहीम जिव्हा को बावरी कहते है।

प्रश्न 7.
रहीम किसे धन्य मानते है?
उत्तर:
रहीम छोटे जलाशय को धन्य मानते है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए:

प्रश्न 1.
रहीम ने चिता और चिंता के अंतर को कैसे समझाया है?
उत्तर:
रहीम इस पद में चिंता और चिता की बात कर रहे है। चिंता मनुष्य के जिन्दगी के लिए कितनी खतरनाक है यह बताते हुए वे कह रहे है, चिता तो एक बार ही लगती है वह निर्जिव (मरे हुए) शरीर को जलाती है लेकीन चिंता जिन्दगी भर मनुष्य को जलाती रहती है। उससे हमारे शरीर को बड़ा भारी नुकसान होता है इसलिए वह चिता से भी बुरी है, खतरनाक है।

प्रश्न 2.
वाणी को क्यों संयत रखना चाहिए?
उत्तर:
रहिम बिना समझे बोलनेवालों को जीभ के द्वारा, उसका उदाहरण देकर समझा रहे है कि हमारी जीभ तो बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी बोल देती है। स्वर्ग, पाताल की बाते कर खुद तो मुँह के अंदर छिप जाती है लेकिन मार खानी पड़ती है कपाल को। बातोंका अन्जाम यह होता है कि गुस्सेकी मार तो गाल पर पडती है, जीभ को कुछ नही होता। इसलिए हमे सोच समझकर बोलना चाहिए।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे

III. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:

प्रश्न 1.
घनि रहीम जल पंक को, लधु जिय पिअत अधाय
उदाधि बड़ाई कौन है, जगत पिआसो जाया।
उत्तर:
रहीम यहाँ पर उदाहरण देते समझा रहे है कि आकार बडा हो या छोटा उससे क्या होता है? कभी कभी छोटा ही बड़ा काम का होता है। सागर इतना बड़ा होता है, उसमे कितना पानी होता है लेकिन क्या फायदा? जिससे एक इसान की भी प्यास नही बुझती। उससे तो नद-नाल, या कीचड़ से भरा तालाब ही सही जहाँ छोटे-बड़े सारे जीव अपनी प्यास बुझा लेते है।

प्रश्न 2.
रहीम गली है साँकरी, दूजो ना ठहराहिं।
आपु अहै तो हरि नहीं, हरि, तो आपुन नहीं।
उत्तर:
परमात्मा की भक्ति के बारे में बात करते हुए रहीम कह रहे है प्रेम की गली बहुत संकरी होती है इसमें एक जन ही आ जा सकता है, रह सकता है। भगवान तक पहुँचने का रास्ता भी ऐसा ही है अगर तुम मैं-मेरा-मुझे कहते रहोंगे तो तुम ही तुम रहोगे लेकिन अगर हर जगह भगवान ही भगवान है तो वहाँ भगवान रहेंगे, तुम नही।

2nd PUC Hindi Workbook Answers पद्य Chapter 3 रहीम के दोहे