Students can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की Pdf, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की

2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की

I. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर: लिखिए।

प्रश्न 1.
जापान का गुणधर्म क्या है?
उत्तर:
जापान का गुणधर्म है शालीनता

प्रश्न 2.
‘तोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ॉरेन स्टडीज़’ के निदेशक कौन हैं?
उत्तर:
प्रो. फुजिई ताकेशी ‘तोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज’ के निदेशक है।

प्रश्न 3.
‘शिन्कान्सेन’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर:
‘शिन्कान्सेन’ का शाब्दिक अर्थ है न्यू ट्रंक लाइन

2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की

प्रश्न 4.
“स्लम डाग मिलियनेर’ फिल्म किसकी पुस्तक के आधार पर बनी है?
उत्तर:
‘स्लम डाग मिलियनेर’ फिल्म डॉ. लक्ष्मीधर मालवीय के पुस्तक के आधार पर बनी है।

प्रश्न 5.
‘नारा’ का प्रसिद्ध मंदिर कौन सा हैं?
उत्तर:
तोदायजी नारा का प्रसिद्ध मंदिर है।।

प्रश्न 6.
गौतम बुद्ध को जापानी भाषा में क्या कहते हैं?
उत्तर:
गौतम बुद्ध को जापानी भाषा में ‘दायबुत्सु’ कहते हैं।

प्रश्न 7.
एक जमाने में कौन-सा शहर जापान की राजधानी हुआ करता था?
उत्तर:
एक ज़माने में ‘नारा’ जापान की राजधानी हुआ करता था।

2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर: लिखिए।

प्रश्न 1.
‘तोदायजी मंदिर’ का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
रेल से यह यात्री तोदायजी मंदिर गए जिसकी स्थापना 743 में हुई। गौतम बुद्ध को ‘दायबुत्सु’ कहते हैं। विशाल परिसर में काली भूरी लकड़ी का महाकाय स्थापत्य है जो बिना सीमेंट और पत्थर के टिका हुआ है। बड़े से आँगन के बीचोंबीच एक गोलाकार वृत्त में आग जलती है जिसे दिव्य ज्योति मानकर लोग उसे माथेपर लगाते हैं। दानपत्र है लेकिन दान देने की बाध्यता नहीं। प्रवेश द्वार के दोनों तरफ प्रहरी की प्रतिमाएँ है, एक का मुँह खुला है, दूसरी का बन्द। गर्भगृह में 55 फुट ऊँची बुद्ध की मूर्ति है। जो तांबे की है और जिसका वजन 500 टन है। इस गर्भगृह को दायबुत्सु देन कहते हैं। बौद्ध प्रतिमा के नीचे एक छोटा सा मार्ग है, बहुत ही सँकरा, उमें से जो कई पार निकलता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है मानते हैं।

प्रश्न 2.
जापान में हिन्दी के प्रभाव-प्रसार पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
लेखिका जब अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन गई तो वहाँ के जापानी विद्वानों को हिन्दी भाषा व लेखक की जानकारियों जुड़ा देखना-सुनना अच्छा लगा। हिन्दी-उर्दू की सामर्थ्य व समृद्धि के प्रति उन सब की आस्था और निष्ठा सराहनीय है। जापान में हिन्दी फिल्मी गाने भी बहुत पसन्द किये जाते हैं। मिजेकामी ने हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय गानों का अनुवाद-संकलन किया है जिसमें तीन सौ गीत है। ‘टफ्स’ में हिन्दी-उर्दू शिक्षण की एक शताब्दी बीत गई है। दोनों भाषाओं में यहाँ शोधकार्य करने की सुविधा है। विदेशी भाषा अध्ययन संस्थान के कई विद्यार्थी है जो हिन्दी वार्तालाप की कोशिश कर रहे हैं। पुस्तकालय में दुर्लभ और बहुत ही महत्वपूर्ण सामग्रीवाले हिन्दी किताबें हैं। इस तरह जापान में हिन्दी का प्रचार-प्रसार होता है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की

III. ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए।

प्रश्न 1.
‘यहाँ तो डेंटिस्ट मक्खी मारते होंगे।’
उत्तर:
प्रसंग : इस वाक्य को ‘यात्रा जापान की’ से लिया गया है, जिसकी लेखिका है ममता कालिया।

व्याख्या : उद्घाटन कार्यक्रम शुरू होने के पहले लेखिका और ऋचा मिश्र बाथरूम गए। वहाँ उन्होंने एक दिलचस्प नज़ारा देखा। बहुत सारी लड़कियाँ अपने पर्स से ब्रश और पेस्ट निकालकर एक कतार में खड़ी थी। पूछने पर पता चला कि वहाँ की लड़कियाँ हर बार खाना खाने के बाद दाँत साफ करती है। लेखिका ने ऊपर का वाक्य कहा।

2. ‘यह किला जापानी संघर्ष धर्मिता और जिजीविषा का प्रतीक है।’
उत्तर:
प्रसंग : इस वाक्य को ‘यात्रा जापान की’ से लिया गया है, जिसकी लेखिका है ममता कालिया।

व्याख्या : लेखिका ओसाका में वहाँ का किला ओसाका जो देखने गई तो उन्हें पता चला कि सम्राट तोयोतोमी १५८५ में बनवाया था। किले के कुछ हिस्सों का कई बार पुननिर्माण हुआ। वहाँ का मंदिर भी कई बार नष्ट हुआ, कभी भूचाल, कभी आग में। एक बार उसपर बिजली भी गिरी। १९३१ में इसका नवीनीकरण हुआ इस तरह यहा किला जापानी लोगों के संघर्ष करते रहने के गुण का और जिजीविषा का प्रतीक है।

2nd PUC Hindi Workbook Answers गद्य Chapter 8 यात्रा जापान की