You can Download बसंत की सच्चाई Questions and Answers Pdf, Notes, Summary Class 10 Hindi Karnataka State Board Solutions to help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

बसंत की सच्चाई Questions and Answers, Notes, Summary

अभ्यास

I. मौखिक प्रश्नों के उत्तर:

Basanth Ki Sachai Notes KSEEB Solution प्रश्न 1.
बसंत क्या-क्या बेचता था?
उत्तर:
बसंत जाली, बटन और दियासलाई बेचता था।

Basant Ki Sachai KSEEB Solution प्रश्न 2.
बसंत के भाई का नाम क्या था?
उत्तर:
बसंत के भाई का नाम प्रताप था।

Basant Ki Sachai Hindi Notes KSEEB Solution प्रश्न 3.
पंडित राजकिशोर क्या काम करते थे?
उत्तर:
पंडित राजकिशोर मजदूरों के नेता थे । वे लेक्चर देते थे और मजदूरों की बसती में जाते थे।

Basant Ki Sachai Notes KSEEB Solution प्रश्न 4.
छलनी का दाम क्या था?
उत्तर:
छलनी का दाम था दो आना था।

बसंत की सच्चाई Notes Pdf KSEEB Solution प्रश्न 5.
बसंत और प्रताप कहाँ रहते थे?
उत्तर:
बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते थे।

बसंत की सच्चाई Question And Answer KSEEB Solution प्रश्न 6.
..बसंत की सच्चाई… एकांकी में कितने दृश्य हैं?
उत्तर:
बसंत की सच्चाई एकांकी में दो दृश्य हैं।

10th Hindi Basanth Ki Sachai Question Answer KSEEB Solution प्रश्न 7.
एकांकी का प्रथम दृश्य कहाँ घटता है?
उत्तर:
एकांकी का प्रथम दृश्य एक बडे नगर के बाजार में घटता है।

Basanta Ki Sachai Notes KSEEB Solution प्रश्न 8.
बसंत के घर पर डॉक्टर को कौन ले आता है?
उत्तर:
बसंत के घर पर डॉक्टर को अमरसिंह ले आता है।

Basant Ki Sachai Question Answer KSEEB Solution प्रश्न 9.
पं.राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण कौन-सा है?
उत्तर:
पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण प्रामाणिकता है।

10th Hindi Basanth Ki Sachai Notes KSEEB Solution प्रश्न 10.
पं.राजकिशोर कहाँ रहते थे?
उत्तर:
पं. राजकिशोर किशनगंज में रहते थे।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

Hindi Basanth Ki Sachai Notes KSEEB Solution प्रश्न 1.
छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
छलनी से पानी छान सकते हैं और छलनी से दूध छान सकते हैं और चाय छान सकते हैं।

Basant Ki Sachai Hindi Lesson Notes KSEEB Solution प्रश्न 2.
बसंत राजकिशोर से क्या बिनती करता है?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर से बटन और दियासलाई लेने कि विनती करता है। जब राजकिशोर मना करता है तब बसंत उसे दूध या चाय छानने के लिए छलनी, जो दो पैसे की है, लेने की विनती करता है। अंत में छः पैसे में छलनी खरीदने के लिए विनती करता है।

10th Hindi Notes Pdf KSEEB Solution प्रश्न 3.
बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से क्यों इनकार करता है?
उत्तर:
बसंत एक स्वाभिमानी और ईमानदार लड़का था। जब बसंत ने कहा कि सबेरे से कुछ नहीं बिका है तब राजकिशोर ने उसे दो पैसे दिए। लेकिन बसंत दया की भीख नहीं लेना चाहता था। वह परिश्रम करके जीना चाहता था। इसलिए उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

Basanth Ki Sachai KSEEB Solution प्रश्न 4.
बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा?
उत्तर:
बसंत नोट भुनाने बाजार की ओर गया। मगर जब भुनाकर लौट रहा था तो मोटर के नीचे आ गया। उसके दोनों पैर कुचले गये। इसलिए वह राजकिशोर के पास नहीं लौटा।

प्रश्न 5.
प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया ?
उत्तर:
बसंत मोटर के नीचे आ गया था। बडी देर के बाद होश आया तो उसने प्रताप को पैसे लौटाने को कहा। प्रताप राजकिशोर के साढे चौदह आने देने के लिए राजकिशोर के घर आया था।

प्रश्न 6.
बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने केलिए किस तरह प्रेरित किया ?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर से बटन और दियासलाई लेने की विनती करता है। जब राजकिशोर मना करता है तब बसंत उसे दूध या चाय छानने के लिए छलनी, जो दो पैसे की है, लेने की विनती करता है। जब राजकिशोर फिर मना करता है, बसन्त उसे सिर्फ दो आना देकर छलनी लेने के लिए कहता है। फिर मना करने पर बसन्त ने कहा कि सबेरे से कुछ नहीं बिका और उससे आशा थी। कम से कम एक छलनी लेने की विनती की।

प्रश्न 7.
बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने क्या कहा ?
उत्तर:
जब नोट भुनाकर बसंत लौट रहा था वह एक मोटर के नीचे आ गया। मोटर उसके ऊपर से निकल गई। उसके दोनों पैर कुचले गए। बसंत के पैर देखकर डॉ. वर्मा ने कहा कि शायद पैर की हड्डी टूट गई है। इसलिए उसे अस्पताल ले जाकर पैर को स्क्रीन करके देखना होगा।

III. चार-छः वाक्यों में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
बसंत ईमानदार लडका है। कैसे ?
उत्तर:
बसंत बाजार में छलनी, बटन और दियासलाई बेच रहा था। सुबह कौई व्यापर नहीं हुआ था। तभी राजकिशोर जो मजदूरों का नेता है वह बाजार में आता है। बसंत ने उससे छलनी, देसी बटन या दियासलाई लेने के लिए कहता है। पर राजकिशोर को कुछ भी नहीं चाहिए था। पर बसंत ने उनसे छलनी | लेने के लिए कहता है।

तो राजकिशोर बसंत से छलनी लेता है तो उनके पास पैसे नहीं होते बल्कि एक रुपये का नोट होता है। तब बसंत ने नोट को भुनाने के लिए बाजार जाता है। वापस आते समय मोटर के नीचे आ जाता है। उसके दोनों पैर कुचले जाते हैं। वह बेहोश पड जाता है। होश आने पर उसने अपने भाई से राजकिशोर के पैसे लौटाने के लिए भेजता है। उसका भाई प्रताप राजकिशोर पैसे लौटाने के लिए उसके घर जाता है। इस प्रकार बसंत एक ईमानदार लडका है।

प्रश्न 2.
बसंत और प्रताप अहीर के घर में क्यों रहते है ?
उत्तर:
बसंत और प्रताप दोनों भाई थे। इनके माता-पिता दोनों किसी दंगे में मारे गये थे। इसी कारण बसंत और उसके भाई प्रताप दोनों अनाथ हो गये थे। इसी कारण दोनों भीखू अहीर के घर में रहकर छलनी, देसी बटन और दियासलाई – आदि बेचकर जीवन बिताते थे।

प्रश्न 3.
राजकिशोर के मानवीय व्यवहार का परिचय दीजिए।
उत्तर:
बसंत का छोटा भाई प्रताप राजकिशोर के घर आता है और उन्हें पैसा लेने के लिए कहता है। प्रताप ने राजकिशोर से कहता है कि उसका भाई बसंत नोट को भूनाकर वापस आते समय मोटर के नीचे आ गया और उसके दोनों पैर कुचले गये। बसंत बेहोश पडा और होश आने पर प्रताप को पैसे देने के लिए भेजा था। यह सुनकर राजकिशोर को बहुत दुःख होता है। । उसने प्रताप के साथ उसी समय बसंत को देखने चला जाता है और डॉक्टर को भी बुलवाता है। राजकिशोर बसंत के पास जाता है और उसे चिन्ता न करने के लिए कहता है। राजकिशोर को बसंत की ईमानदारी देखकर उसे बचाना चाहता है। इसलिए उसे अस्पताल ले जाने को कहता है और एम्बुलंस को बुलाता है। इस प्रकार राजकिशोर की मानवीयता व्यक्त होती है। |

IV. अनुरूपता:

प्रश्न 1.
पं. राजकिशोर :: किशनगंज :: बसंत : ——
उत्तर:
आहीर टीले

प्रश्न 2.
पं. राजकिशोर : मजदूरों के नेता :: बसंत : ——
उत्तर:
गरीबशरणार्थी लडका

प्रश्न 3.
पं. राजकिशोर : मालिक :: अमरसिंह : ——
उत्तर:
सेवक

प्रश्न 4.
प्रताप : छोटा भाई :: वर्मा : ——
उत्तर:
डॉक्टर

प्रश्न 5.
? : प्रश्नार्थक चिह्न :: ! : ——
उत्तर:
आश्चर्यसूचक

V. रिक्त स्थान भरिए:

  1. मैं अभी बाजार से ………………… लाता हूँ।
  2. मैं आपके …………. आने लाया हूँ।
  3. हम दोनों ………………… के घर में रहते हैं।
  4. मैं …………….. के लिए फोन कर आता हूँ।
  5. इस में एक दुर्लभ गुण है, यह ……………. है।

उत्तर:

  1. भूना
  2. साढे चौदह
  3. भीखू अहीर
  4. एम्बुलंस
  5. ईमानदार

VI. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार लिखिए:

  1. एक छलनी में तुम्हें क्या बचेगा ? | (वर्तमानकाल में)
  2. मैं अभी बाजार से भूना लाता हूँ। | (भूतकाल में)।
  3. एक दूसरे व्यक्ति से पूछता है। | (भविष्यत्काल में)

उत्तर:

  1. एक छलनी में तुम्हें क्या बच है ?
  2. मैं ने बाजार से भुना लाया था।
  3. एक दूसरे व्यक्ति से पूछेगा।

VII. विलोमार्थक शब्द लिखिए:

  1. पीछे
  2. खरीदना
  3. लेना
  4. आना
  5. शांति
  6. गरीब

उत्तर:

  1. पीछे × आगे
  2. खरीदना × बेचना
  3. लेना × देना
  4. आना × जाना
  5. शांति × अशांति
  6. गरीब × अमीर

VIII. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :

प्रश्न 1.
उसकी आयु लगभग 1 2 वर्ष की है।
उत्तर:
ಅವನ ವಯಸ್ಸು ಸುಮಾರು 12 ವರುಷ
His age was around 12 years

प्रश्न 2.
सबेरे से अब तक कुछ नहीं बिका।
उत्तर:
ಬೆಳಗಿನಿಂದ ಈವರೆಗೆ ಯಾವದೂ ಮಾರಾಟವಾಗಿಲ್ಲ
Nothing is sold uptill now since the morning

प्रश्न 3.
मैं भीख नहीं लूंगा।
उत्तर:
ನಾನು ಭಿಕ್ಷೆ ತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳುವುದಿಲ್ಲ
I will not accept alms

प्रश्न 4.
बड़ी मुश्किल से बसंत को घर ले गए।
उत्तर:
ಬಹಳ ಪರಿಶ್ರಮದಿಂದ ಬಸಂತನನ್ನು ಮನೆಗೆ
ಕರೆದುಕೊಂಡು ಹೋದರು.
With great difficulty they took Basanth home

प्रश्न 5.
बसंत ओठ भींचकर आह खींचता है।
उत्तर:
ಬಸಂತ ತುಟಿ ಕಚ್ಚಿ ನಿಟ್ಟುಸಿರು ಬಿಡುತ್ತಾನೆ.
Basanth bites his lips and takes deep breath

प्रश्न 6.
यह गरीब है पर इसमें एक दुर्लभ गुण है।
उत्तर:
ಇವನು ಬಡವ ಆದರೆ ಇವನಲ್ಲಿ ಒಂದು ದುರ್ಲಭ
ಗುಣವಿದೆ.
He is poor but has a rare quality.

IX. परियोजना है:

  •  विष्णु प्रभाकर के अन्य एकांकियों की सूची बनाइए

और किसी एक एकांकी का सार संक्षेप में लिखिए।

भाषा ज्ञान

I. लिंग पहचानकर अलग-अलग सूची बनाइए और उनके अन्य लिंग शब्द लिखिए :

लडका, बच्ची, दुबला, पतला, थैली, साहिबा, भाई, माँ, डॉक्टर, पंडिताइन

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
उत्तर:

  1. लडका – लडकी
  2. बचा – बच्ची
  3. दुबला – दुबली
  4. पतला – पतली
  5. थैला – थैली
  6. साहब – साहिबा
  7. भाई – बहन
  8. बाप – माँ
  9. डॉक्टर – डॉक्टरनी
  10. पंडित – पंडिताइन

II. रेखांकित शब्द का वचन पहचानिए और उस शब्द का अन्य वचन रूप लिखिए :

उदा : राजकिशोर पर इस बात का बडा असर होता है। बातें

  1. फिर वे जेब टटोलते हैं।
  2. अंदर से आवाज आती है।
  3. एक लडके की टाँगें मोटर के नीचे कुचली गई हैं।
  4. बसंत आँखें बंद कर लेता है। |
  5. लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं।
  6. लोग घर की ओर लौट रहे हैं। |
  7. मजदूरों की बस्ती में राजकिशोर का मकान हैं।
  8. बसंत के दोनों पैर कुचले गए।
  9. मेरे पास पैसे नहीं है।
  10. उसका कपडा फटा है।
  11. राजकिशोर खिडकी से झाँकते हैं।
  12. बसंत के पैर की हड्डी टूट गयी है।

उत्तर:

  1. जेब
  2. आवाजें
  3. टाँग
  4. आँख
  5. घर
  6. लोग
  7. मकानें
  8. पैर
  9. पैसा
  10. कपडे
  11. खिडकियाँ
  12. हड्डयाँ

समास

..समास.. का तात्पर्य है ..संक्षिप्तीकरण..। दो या दो से अधिक शब्दों का मेल ..समास.. कहलाता है। इनके मेल से उत्पन्न नया और सार्थक शब्द ..सामासिक पद.. अथवा ..समस्त पद.. कहलाता है। शब्दों को अलग करके लिखना ..विग्रह वाक्य.. कहलाता है।
जैसे :

समस्तपद विग्रह वाक्य
1. राजपुत्र राजा का पुत्र
2. माता-पिता माता और पिता

..समास.. में दो पद होते हैं।

  1. पूर्वपद – पहला पद
  2. उत्तर पद – दूसरा पद अथवा आगेवाला पद

जैसे : पलक मारना – पूर्वपद – पलक,
उत्तर पद -मारना, विग्रह वाक्य – पलक को मारना

III. रिक्त स्थान भरिए:

समस्त पद विग्रह वाक्य समास का भेद

 उदाः
1.
2.
3.
4.
5.

बेहोश
सुविधानुसार
दुबला-पतला
नीला परदा
पंद्रह मिनट
टूटा पैर
 होश जिसमें न हो
सुविधा के अनुसार
दुबला और पतला
नीले रंगवाला परदा
पंद्रह मिनटों का समय
टूटे हैं पैर जिनके
 होश जिसमें न हो
सुविधा के अनुसार
दुबला और पतला
नीले रंगवाला परदा
पंद्रह मिनटों का समय
टूटे हैं पैर जिनके

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi

बसंत की सच्चाई लेखक परिचय:
यथार्थ चित्रण के लेखक विष्णु प्रभाकर जी (1912-2009) का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीरपुर में सन् 1912 ई. में हुआ। पंजाब में शिक्षा पाकर वहीं 15 वर्ष तक उन्होंने सरकारी नौकरी की। सन् 1955 में आकाशवाणी के दिल्ली केन्द्र में नाटक निर्देशक बने। त्याग पत्र देकर स्वतंत्र साहित्य रचने लगे।

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 1

विष्णु प्रभाकर जी गांधीवादी लेखक माने जाते हैं। आपके एकांकी मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत हैं। मानवीय संबंधों का मनोवैज्ञानिक धरातल पर भावात्मक चित्रण उनकी एकांकियों की विशेषता है।

उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – ‘आवारा मसीहा’, ‘तट के बंधन’, ‘निशिकांत’, ‘दर्पण का व्यक्ति’, ‘धरती अब भी घूम रही है’, ‘युगे-युगे क्रांति’, ‘गृहस्थी’ आदि।

पाठ का सारांश :
पात्र परिचयः
बसंत : एक गरीब शरणार्थी लड़का
प्रताप : बसंत का छोटा भाई
पंडित राजकिशोर : एक नेता
डॉक्टर तथा दो राह चलते व्यक्ति।

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 2

सारांश:
स्टेज पर बाजार का दृश्य है। फेरीवाले की पुकार। उन्हीं के बीच में एक लड़का, नंगे पैर, फटे कपड़े पहने, हाथ में सामान संभाले भागता हुआ आता है। उसकी आयु लगभग 12 वर्ष की है। उसका नाम बसंत है। वह पुकार रहा है – “छलनी ले लो, बटन ले लो, दियासलाई ले लो।” कोई उसकी बात नहीं सुनते और आगे बढ़ जाते। इसी समय एक खद्दरधारी व्यक्ति वहाँ से निकलते हैं। वे मजदूर नेता पं. राजकिशोर हैं। बसंत उन्हें देखकर उनके पीछे भागता है।

बसंत ने पं. राजकिशोर से कुछ खरीदने के लिए बहुत ही अनुनय-विनय किया, परन्तु वे लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं। बसंत की स्थिति को देखकर जब उन्होंने बिना कुछ खरीदे बसंत को दो पैसे दे दिए तो बसंत ने कहा कि मैं भीख नहीं लूँगा। आप छलनी ले लें। राजकिशोर पर इसका बड़ा असर हुआ। वे सहसा बच्चे को देखने लगे। जेब टटोलने पर पता चला कि पैसे नहीं है, नोट है। बसंत नोट लेकर भुना लाने के लिए बाजार की ओर भागता है। पंद्रह-बीस मिनट हो जाते हैं। वे उत्सुक होकर बाजार की ओर देखते हैं। उन्होंने सोचा शायद अब वापस नहीं लौटेगा। वे अपने घर चले जाते हैं।

शेष पैसे वापस देने के लिए बसंत का छोटा भाई प्रताप पूछते-पूछते राजकिशोर के घर पहुँचता है। इसी समय राजकिशोर को पता चलता है कि मोटर दुर्घटना में बसंत के पैर कुचले गए हैं। यह सुनकर वे बसंत के घर चल पड़ते हैं। घर पहुँचकर देखा तो बसंत लेटा है। दर्द के मारे कराह उठता है। किसी ने फस्ट ऐड दी है। पट्टी बंधी है। छूते ही चीख निकल जाती है। हिम्मत देते हुए राजकिशोर ने कहा – “तुम चिंता न करो, मैंने डॉक्टर को बुलवाया है। तुम ठीक हो जाओगे।”

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 3

उसी समय डॉक्टर आ जाते हैं। देखकर डॉक्टर ने बताया कि पैर की हड्डी टूट गई है। स्क्रीन करके देखना होगा। अस्पताल चलना होगा। बसंत आँखें खोलकर कहता है – आप क्या कर रहे हैं। मैं गरीब हूँ। राजकिशोर ने कहा – “बेटा, तुम चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।” डॉक्टर साहब, यह बच्चा गरीब जरूर है, परन्तु ईमानदार है, स्वावलंबी है।

डॉक्टर प्रताप की सहायता से इंजेक्शन तैयार करते हैं। बसंत आँखें बंद कर लेता है। क्षण भर के लिए उसके मुख पर शांति व कृतज्ञता उभर आती है। इस प्रकार प्रस्तुत एकांकी में गरीबों के प्रति हमदर्दी दिखाने वाले राजकिशोर जैसे पात्र अनुकरणीय है।

बसंत की सच्चाई Summary in English

The Truthfulness Of Basanta Summary in English:

It is a One-act play in which we see the following characters.

  1. Basanta: A poor boy
  2. Pratap: Younger brother of Basanta
  3. Pt. Rajakishore: A workers Leader
  4. A doctor and others.

There are only two scenes in the play.
In the first scene, we find the scene of a market. Among the crowd of the people, a little boy of 12 years age is selling some items to the people. The boys’ name is Basanta. He is selling a matchbox, Shirt buttons, and many other things. He saw a leader wearing Khadi Dress. His name is Pandit Raj Kishore. The boy forces him to purchase things from him. But the leader rejects it. Nevertheless, he gives him a note and asks him to bring changes. The leader waits for him for the changes for minutes. But he doesn’t come at all. Here ends the first scene.

In the second scene, Mr. Pratap goes to the house of Mr. Pandit Raj Kishore in a place called Kishan Ganj and he tells him ‘My elder brother Mr. Basant met you yesterday and went for bringing changes for the note given by you. But while coming back in a hurry, he met with an accident. As a result of the accident, his legs were damaged and further he fell down unconscious. After a few hours, he came to his consciousness and asked me to return your money’.

Then Pandit Raj Kishore went to his house and arranged for immediate medical treatment by Dr. Verma and accordingly. the doctor treated him seriously and within a few days Mr. Basant was cured. The honesty of Basant was appreciated by everybody. Here ends the second scene.

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 1
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 2
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 3
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 4
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 5
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 6
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 7
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 8
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 9
बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 10

KSEEB SSLC Class 10 Hindi Solutions