You can Download दुनिया में पहला मकान Questions and Answers Pdf, Notes, Summary Class 10 Hindi Karnataka State Board Solutions to help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

दुनिया में पहला मकान Questions and Answers, Notes, Summary

अभ्यास

I. Duniya Ka Pehla Makan Hindi Lesson एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
सिंगफो आदिवासी कहाँ रहते थे ?
उत्तर:
सिगफो आदिवासी पूर्वोत्तर भारत में रहते थे।

प्रश्न 2.
सबसे पहले आदमी को मकान बनाना किसने सिखाया ?
उत्तर:
सबसे पहले आदमी को प्राणियों ने मकान बनाना सिखाया।

प्रश्न 3.
मकान के बारे में पूछ-ताछ करने दोनों दोस्त कहाँ चल पडे ?
उत्तर:
मकान के बारे में पूछताछ करने दोनो दोस्त जंगल की ओर चल पडे।

प्रश्न 4.
दोस्तों की मुलाकात सबसे पहले किससे हुई ?
उत्तर:
दोस्तों की मुलाकात सबसे पहले हाथी से हुई।

प्रश्न 5.
दोस्तों ने क्या-क्या तय किया ?
उत्तर:
दोस्तों ने मकान बनाना तय किया।

प्रश्न 6.
हाथी से उत्तर पाकर दोस्त किससे मिले ?
उत्तर:
हाथी से उत्तर पाकर दोस्त साँप से मिले।

प्रश्न 7.
सब जानवरों की बातें सुनकर दोस्तों ने क्या किया?
उत्तर:
सब जानवरों की बाते सुनकर दोस्तों ने दुनिया में पहला मकान बनाया।

II. 10th Hindi Duniya Me Pehla Makan दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
ललिम और किंचा लालीदाम जंगल की ओर क्यों चल पडे ?
उत्तर:
उन दिनो आदमी गुफाओं में और पेडों के नीचे रहता था। लालिम किन्दू और किंचा लालीदाम नाम दोस्तों ने यह निश्चय किया कि वे उनके लिए मकान बनाएँगे। परंतु वे मकान बनाना नहीं जानते थे। इसलिए वे पशुओं से सहायता पाने के लिए जंगल की ओर चल पडे।

प्रश्न 2.
दोस्तों ने हाथी के साथ किसकी चर्चा की ?
उत्तर:
दोस्तों ने हाथी से मकान बनाने की चर्चा की। उन्होंने हाथी से कहा, हम लोग मकान बनाना चाहते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि मकान कैसे बनाए जाते हैं?

प्रश्न 3.
हाथी ने दोस्तों को क्या उत्तर दिया ?
उत्तर:
हाथी ने पेड़ों की लकडी को उसके पैर की तरह मोटे और मजबूत गोले काटने के लिए कहा जिसका उपयोग नींव की तरह हो सके।

प्रश्न 4.
दोस्तों ने किन-किन जानवरों से मुलाकात की?
उत्तर:
मकान कैसे बनाया जाता है यह पूछ-ताछ करने के लिए जंगल की ओर दोनों दोस्त चल पड़े। उनका सबसे पहले हाथी से, फिर साँप से मुलाकात हुई। फिर भैंस और मछली से बात की।

III. Duniya Me Pehla Makan Information In Hindi तीन-चार वाक्यों में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
साँप ने दोस्तों को क्या सुझाव दिया ?
उत्तर:
साँप ने दोस्तों को यह सुझाव दिया कि घर बनाने के लिए पेड से लकडी उसके जैसी पतली और लंबी काटो आगे की बात वह नहीं जानता।

प्रश्न 2.
भैंस के पंजर से दोस्तों को क्या जानकारी मिली ?
उत्तर:
मैंस ने दोनों दोस्तों को अपने भैंसे का पंजर दिखाकर यह जानकारी दी कि इस पंचर के पैरों चार पैरों पर पड़ी जो हडडियो की तरह चार मोटे गोले जमीन में गाडकर उन पर पतली और लंबी लकडियों से छप्पर बना लो।

प्रश्न 3.
मछली ने दोस्तों के प्रश्न का क्या जवाब दिया ?
उत्तर:
दोनो दोस्तों ने मछली से मकान बनाने के बारे में पूछा। मछली ने उन दोनों को अपनी पीठ की पटियों को ध्यान से देखने के लिए कहा। पेडों से बहुत सारी पत्तियाँ जोडकर उन्हें पीठ की पटियों की तरह छप्पर पर जमाने की सलाह दी।

IV. Duniya Mein Pehla Makan अनुरूपता :

  1. हाथी : जंगली जानवर :: भैंस : ——
  2. मछली : पानी :: साँप : ——-
  3. मछली : तैरना :: साँप : ——
  4. हाथी : सँड ::, भैंस : ———

उत्तर:

  1. पालतू जानवर
  2. बिल
  3. सरपटना
  4. सींग

V. Duniya Ka Pehla Makan अन्य वचन रूप लिखिए :

  1. कहानी – कहानियाँ
  2. गुफा – गुफाएँ
  3. पेड – पेड
  4. पत्ती – पत्तियाँ
  5. हड्डी – हड्डियाँ
  6. मछली – मछलियाँ
  7. लकडी – लकडियाँ
  8. पट्टी – पट्टियाँ
  9. लोग – लोग
  10. घर – घर

VI. Duniya Me Pehla Makan अन्य लिंग रूप लिखिए :

  1. आदमी – औरत
  2. हाथी – हाथिनी
  3. भैंस – भैंसा
  4. शेर – शेरनी
  5. मोर – मोरनी
  6. बहन – भाई

VII. दुनिया में पहला मकान विलोम शब्द लिखिए :

  1. बहुत
  2. दिन
  3. नीचे
  4. मुश्किल
  5. आगे
  6. मजबूत
  7. लंबी
  8. पास
  9. दोस्त
  10. काटना

उत्तर:

  1. बहुत × कम
  2. दिन × रात
  3. नीचे × ऊपर
  4. मुश्किल × आसान
  5. आगे × पीछे
  6. मजबूत × कमजोर
  7. लंबी × नाटी
  8. पास × दुर
  9. दोस्त × दुश्मन
  10. काटना × सिलना

VIII. Duniya Me Pehla Makan Information In Hindi जोडकर लिखिए :

 ब
1. तालाब पैर
2. हाथी मछली
3. भैंस आदिवासी
4. पहला हड्डियाँ
5. सिंगफो  मकान

उत्तर – जोडकर लिखना

1. तालाब मछली
2. हाथी पैर
3. भैंस आदिवासी
4. पहला हड्डियाँ
5. सिंगफो मकान

IX. रिक्त स्थान भरिए:

  1. मैंस ने दोस्तों को अपने मैंसे का ……….. दिखाया।
  2. दोस्तों की मुलाकात अंत में …………. से हुई।
  3. आप लोग जरा मेरी पीठ की ………. ध्यान से – देख लो।
  4. भैंस बहन, हम लोग ………… बनाना चाहते हैं।

उत्तर:

  1. पंजर
  2. मछली
  3. पटियाँ
  4. मकान

X. पर्यायवाची शब्द लिखिए:

  1. मकान
  2. पेड
  3. दोस्त
  4. भेंट

उत्तर:

  1. मकान गृह, घर
  2. पेड – वृक्ष, तरू
  3. दोस्त – मित्र, मीत
  4. तोहफा – , उपहार

XI. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए :

  1. बनना बनाना
  2. गिरना गिरानी
  3. लगना लगाना
  4. सीखना सिखाना
  5. करना कराना
  6. ठहरना ठहराना

XII. सही शब्द चुनकर लिखिए । (पानी, पालतू जानवर, गाँव, आसमान, बिल, पेड, जंगल)

  1. हाथी – जंगल
  2. साँप – बिल
  3. भैंस – पालतू
  4. मछली – पानी
  5. पक्षी – पेड़
  6. बैलगाडी – गाँव

XIII. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :

प्रश्न 1.
भैंस ने दोस्तों को पंजर दिखाया।
उत्तर:
ಎಮ್ಮೆ ಸ್ನೇಹಿತರಿಗೆ ಅಸ್ಥಿಪಂಜರವನ್ನು ತೋರಿಸಿತು.
She buffalo showed the skeleton to friends.

प्रश्न 2.
साँप ने कहा, आगे की बात मैं नहीं जानता।
उत्तर:
ಹಾವು ಹೇಳಿತು ಮುಂದಿನ ವಿಷಯ ನನಗೆ ತಿಳಿಯದು.
Snake said that it did not know further.

प्रश्न 3.
हाथी बोला, इसमें क्या कठिनाई है ?
उत्तर:
ಆನೆ ಹೇಳಿತು ಇದರಲ್ಲಿ ಕಷ್ಟವೇನಿದೆ?
Elephant said ‘what is the difficulty in this ?

प्रश्न 4.
तालाब में एक बहुत बडी मछली तैर रही थी।
उत्तर:
ಕೊಳದಲ್ಲಿ ಒಂದು ದೊಡ್ಡ ಮೀನು ಈಜುತ್ತಿತ್ತು.
A big fish was. swimming in the pond.

पाठ से आगे

I. पालतू और जंगली जानवरों की सूची तैयार कीजिए :

पालतू जानवर जंगली जानवर
1. गाय 1. बाघ
2. घोडा 2. हिरन
3. बैल 3.शेर
4. बकरी 4. भालू
5. कुत्ता 5. चीता
6. बिल्ली 6. हाथी
7. भैंस  7. सियार
8. गधा 8. गैंडामृग

II. नीचे लिखे शब्दों के आधार पर लिखिए। कि कौन क्या काम करता है?

उदा: बढई लकडी का काम

  1. कुम्हार – मिट्टी का काम
  2. लुहार – लोहे का काम
  3. सुनार – सोने के आभूषण बनाता है।
  4. जुलाहा – कपडे बुनता है।
  5. दूकानदार – सामान, वस्तुएँ बेचता है।
  6. हलवाई – मिठाई बनाता है।
  7. डॉक्टर – दवाइयाँ देता है।
  8. अध्यापक – पाठ पढाता है।
  9. सैनिक – देश की रक्षा करता है।
  10. किसान – खेती करता है।

दुनिया में पहला मकान Summary in Hindi

दुनिया में पहला मकान लेखिका का परिचय :
डॉ. विजया गुप्ता जी का जन्म 21 दिसंबर सन् 1946 को हुआ। आपने लाइब्रेरी साइंस में स्नातकोत्तर तथा पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी प्राध्यापक के रूप में काम करने के बाद गांधी नेशनल म्यूजियम तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन का काम किया है। सेवा से निवृत्त होने के बाद आप लेखन कार्य में व्यस्त हैं।

आपकी प्रकाशित पुस्तकें हैं – ‘हमारे बहादुर बच्चे’ (सूचना और प्रसारण मंत्रालय), ‘दोस्ती किताबों से’ (Children’s Literature and Reading Habit), ‘बाल कहानी संग्रह’, ‘दुनिया में पहला मकान’, ‘टेलीफोन की मरम्मत’, ‘फीस की जिम्मेदारी’, ‘बुद्धिमान न्यायाधीश’ आदि।

पाठ का सारांश :
भारत के पूर्वी भाग में रहने वाले सिंगफो आदिवासियों में मनुष्य द्वारा मकान बनाने की कला को बहुत सारे पशुओं से सीखे जाने के संबंध में एक कहानी कही जाती है। अन्य लोगों की तरह गुफाओं और पेड़ों के नीचे रहने वाले दो दोस्तों किन्टू लालिम और किंचा लालीदाम ने तय किया कि वे मकान बनाने के लिए पशुओं से पूछताछ करेंगे। वे जंगल की तरफ़ चले। सबसे पहले उन्होंने हाथी से पूछा कि मकान कैसे बनाते हैं। हाथी ने जवाब दिया – ज्यादा तो नहीं जानता लेकिन पेड़ों से लकड़ी के मोटे, मजबूत गोले काट लो, जितने मेरे पैर है। आगे का मुझे पता नहीं।

दुनिया में पहला मकान Summary in Hindi 1

दोनों दोस्त आगे बढ़े तो उन्हें साँप मिला। उन्होंने साँप से भी वही प्रश्न पूछा। साँप ने उत्तर दिया – ऐसा करो लकड़ी इतनी पतली और लंबी काटो, जैसा मैं हूँ। इसके आगे मैं नहीं जानता। दोनों दोस्त आगे बढ़े तो उन्हें भैंस मिली। भैंस, भैंसा के पंजर के पास खड़ी दुःख मना रही थी। दोस्तों ने हाथी और साँप की सलाह को भैंस को बताया और पूछा कि अब उन्हें मकान बनाने के लिए क्या करना चाहिए? भैंस ने भैंसे का पंजर दिखाकर कहा कि जैसे इस पंजर के चार पैरों पर हड्डियाँ पड़ी हैं, उसी तरह मोटे गोले जमीन में गाड़कर उस पर पतली, लंबी लकड़ियों का पंजर बना लो। इसके आगे मैं नहीं जानती।

दुनिया में पहला मकान Summary in Hindi 2

दोनों दोस्त आगे बढ़े तो उन्हें तालाब मिला। उसमें तैर रही मछली से उन्होंने मकान बनाने के लिए हाथी, साँप और भैंस द्वारा बतायी तरकीबों को बताया और पूछा कि अब हमें क्या करना चाहिए। मछली ने उत्तर दिया – पेड़ से बहुत सारी पत्तियों को तोड़कर छप्पर पर उसी तरह जमा दो जैसे मेरे शरीर पर पट्टियाँ है। मछली की बात सुनकर दोनों दोस्तों को मकान बनाने का तरीका समझ में आ गया। दोनों दोस्तों ने दुनिया का आदमी के हाथों से बना पहला मकान बनाया।

दुनिया में पहला मकान Summary in English

First house of the world Summary in English:

The tribals of northeast India learn the art of building the home from the wild animals of the forest. Two friends named Kindu Lalim and Kincha Lalidam decided to learn the art of building the home from the wild animals of the forest. Earlier to this, the tribals were living in the caves and under the tree. Both of them went to the forest.

They met the Elephant and requested to teach the art of building the home. The Elephant suggested to cut the wooden logs of the size of its legs. Further, it did not know what to do.

They proceeded further and met a snake. The snake suggested to cut the wooden log with small pieces of its size Further it had no idea.

दुनिया में पहला मकान Summary in Kannada

दुनिया में पहला मकान Summary in Kannada 1
दुनिया में पहला मकान Summary in Kannada 2
दुनिया में पहला मकान Summary in Kannada 3

KSEEB SSLC Class 10 Hindi Solutions