You can Download हरी घोड़ा Questions and Answers Pdf, Notes, Summary Class 8 Hindi Karnataka State Board Solutions to help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

हरी घोड़ा Questions and Answers, Notes, Summary

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

प्रश्न 1.
अकबर कहाँ घूमने गये थे?
उत्तरः
अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूमने गये थे।

प्रश्न 2.
अकबर क्यों खुश हुए?
उत्तरः
चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर बहुत खुश हुए।

प्रश्न 3.
अकबर ने बीरबल को क्या लाने के लिए कहा?
उत्तर:-
अकबर ने बीरबल को हरे रंग का घोड़ा लाने के लिए कहा।

प्रश्न 4.
अकबर और बीरबल दोनों को क्या मालूम था?
उत्तरः
अकबर और बीरबल दोनों को मालूम था कि हरे रंग का घोड़ा नहीं होता।

प्रश्न 5.
बीरबल हर सवाल का उत्तर कैसे देते थे?
उत्तरः
जीरबल हर सवाल का उत्तर सटीक देते थे।

प्रश्न 6.
बीरबल कितने दिनों तक घूमते रहे ?
उत्तरः
बीरबल सात दिनों तक इधर-उधर घूमते रहे।

प्रश्न 7.
घोड़े के मालिक की कितनी शर्ते थी ?
उत्तरः
घोड़े के मालिक की दो शर्ते थी।

प्रश्न 8.
अकबर बीरबल को क्या बनाना चाहते थे?
उत्तरः
अकबर बीरबल को उल्लू बनाना चाहते थे।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए ।

प्रश्न 1.
अकबर ने बीरबल से शाही बगीचे में घूमते समय क्या कहा ?
उत्तरः
शाही बगीचे में घूमते समय अकबर ने बीरबल से कहा – मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए। तुम सात दिन में हरे रंग का घोड़ा ला दो। यदि तुम ऐसा नहीं कर पाएँ तो मुझे अपना चेहरा मत दिखाना।

प्रश्न 2.
बीरबल ने अकबर से आठवें दिन क्या कहा ?
उत्तरः
बीरबल ने आठवें दिन बादशाह से कहा – जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है। मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्ते रखी है।

प्रश्न 3.
बीरबल के अनुसार घोड़े के मालिक की दो शर्ते क्या थी?
उत्तर:
पहली शर्त थी कि घोडा लेने के लिए बादशाह स्वयं जाए। दूसरी शर्त थी घोड़ा खास रंग का है इसलिए सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन आकर ले जाओ।

प्रश्न 4.
अंत में अकबर क्या समझ पाये ?
उत्तर:
अकबर को लगा कि वे बीरबल को उल्लू नहीं बना सके और स्वयं उसके जाल में फँस गये हैं। वे खुश हुए और समझ गये कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।

III. नीचे दिये गये कथन किसके हैं ?
उदा: “मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए।” – अकबर

  1. “जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”
  2. “जल्दी बताओ कहाँ है हरा घोड़ा”?
  3. “जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो तो उसकी शर्ते भी माननी पड़ेंगी।”

उत्तर:

  1. बीरबल
  2. अकबर
  3. अकबर

IV. नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए और प्रश्नों का उत्तर लिखिए :

“जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”
” जहाँपनाह! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा। मैने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्ते रखी हैं।” “घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा। उसका मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी दिन आकर उसे ले जाओ।” “जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो उसकी शर्ते भी माननी ही पड़ेंगी”

प्रश्न 1.
घोड़े का रंग कैसा था?
उत्तर :
घोड़े का रंग हरे था ।

प्रश्न 2.
बीरबल ने घोड़े को कैसे खोजा था?
उत्तर :
बीरबल ने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है ।

प्रश्न 3.
किसकी शर्ते माननी पड़ती थी?
उत्तर :
घोड़ा का मालिक की शर्ते का शुद्ध रूप लिखिए ।

V. नीचे लिखे गये शब्दों का शुद्ध रूप लिखिए :

  1. साही – शाही
  2. व्रक्ष – व्रक्ष
  3. मझे – मझे
  4. यदी – यदि
  5. दरसल – दरअसल
  6. सटिक – सटीक
  7. मुस्किल – मुश्किल

VI. शब्द और अर्थ का मिलान कीजिए :

Karnataka Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरी घोड़ा 1

VII. नमूने के अनुसार शब्द बनाइए :

  1. टीक → सटीक
  2. चेत → सचेत
  3. जग → जगत
  4. तर्क → बेतर्क
  5. चित्र → विचित्र

VIII. विरुद्धार्थक शब्द लिखिए :

  1. दिन x रात
  2. बहुत x कम
  3. हार x जीत
  4. बड़ा x छोटा
  5. आगे पीछे

IX.अन्य लिंग शब्द लिखिए :

  1. बादशाह – बेगम
  2. राजा – रानी
  3. पिता – माता
  4. भाई – बहन

x.नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखिए:
अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूमते हैं।
अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूम रहे हैं।

प्रश्न 1.
अकबर को बहुत आनंद आता है।
उत्तर:
अकबर को बहुत आनंद हुआ है ।

प्रश्न 2.
अकबर बीरबल की परीक्षा करते हैं।
उत्तर;
अकबर बीरबल की परीक्षा लेनी थी।

प्रश्न 3.
हरे रंग का घोड़ा मिलता है।
उत्तर:
हरे रंग का घोड़ा मिल गया है ।

प्रश्न 4.
बीरबल खोजता है।
उत्तर :
बीरबल खोजते थे

XI.सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा कीजिए :
(मुंह की खानी, शाही, हार, हरे, दोनों)

  1. अकबर घोड़े पर ………… बाग में घूमने गये।
  2. बीरबल मुझे ………… रंग का घोड़ा चाहिए।
  3. अकबर और बीरबल …………… को मालूम था।
  4. अकबर को …………. पड़ती थी।
  5. बीरबल अपनी …….. स्वीकार कर लें।

उत्तर :

  1. शाही
  2. हरे
  3. दोनों
  4.  को
  5. हार

XII. कन्नड या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :
Karnataka Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरी घोड़ा 2

 हरी घोड़ा Summary in Hindi

हरी घोड़ा पाठ का सारांश:

यह बीरबल की चतुराई की कहानी है। अकबर जो मुगल सम्राट थे, एक दिन घूमने के लिए राजोद्यान गये। उनके साथ मंत्री बीरबल भी थे। मौसम सुहाना था। चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोडा भी हरे रंग का होना चाहिए। उन्होंने बीरबल को हरे रंग का घोड़ा लाने के लिए कहा। घोडा न लाये तो शक्ल न दिखाने की बात भी कहीं। अकबर को बीरबल की परीक्षा लेनी थी। इसलिए उन्होंने यह माँग रखी थी।

हरा घोड़ा कहीं भी नहीं मिला। अकबर में तो सात दिन तक समय दिया था। बीरबल सात दिन तक हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन दरबार आये और सम्राट से बोले – हरा घोड़ा मिल गया है। लेकिन घोड़े के मालिक ने दो शर्ते रखी हैं। पहली शर्त तो यह है सम्राट को खुद उस जगह जाना चाहिए जहाँ घोड़ा है। इस शर्त को बादशाह ने स्वीकार कर लिया। दूसरी शर्त – सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन उसे ले जाना। सप्ताह में सात ही दिन होते हैं। घोड़े को किस दिन ले आना चाहिए? बादशाह अकबर बीरबल की चतुराई समझ गए। वे मंत्री बीरबल के जाल में फँस गए थे। उसकी चतुराई से वे खुश हुए। समझ गए कि बीरबल को बेवकूफ बनाना आसान काम नहीं है।

हरा घोड़ा Summary in English

The children acknowledge talent of Birbal. One fine day king Akbar went around his royal park on his horse. He was accompanied by his minister Birbal. On seeing the greenery of trees and grass he was impressed and wanted to own a green horse. Akbar asked Birbal to bring a green horse within seven days and told Birbal not to show his face. But Akbar and Birbal knew there is no green coloured horse. But Akbar had to examine Birbal. Actually, by asking tough question, he wanted Birbal to say “Jahanpanch, I lose”. However, Birbal was unique person and not comparable.

Birbal pretended that he was searching for a green coloured horse for seven days here and there. On the eighth day, he attended the court and said. “Jahanpanah, I got a green coloured horse”. The king was surprised and said, “Tell me quickly where the green horse is”. Upon this Birbal replied – “you will get the horse; I have searched it with very difficulty, but its owner has kept two conditions”. The king said, “What are those?”. “First condition is that you yourself have to go and get the horse”. “This is the very easy condition, tell me the other condition”.

“Since the horse is of a special type. The day you bring it should be special and that is not that any of the seven days of the week”. Akbar couldn’t understand the meaning of it. He was stunned Birbal laughed and replied. “Jahanpanah, if you want to brink green coloured horse you have to fulfill these conditions”. Later Akbar came to know that he was making Birbal fool whereas he himself was trapped Akbar laughed wholeheartedly. The cleverness and witness. Birbal made the king happy. The king understood that it is not very easy to fool Birbal.

 हरी घोड़ा Summary in Kannada

 हरी घोड़ा Summary in Kannada 1
 हरी घोड़ा Summary in Kannada 2
 हरी घोड़ा Summary in Kannada 3

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi