You can Download 2nd PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण वाक्य शुद्धि, 2nd PUC Hindi Textbook Answers, Karnataka State Board Solutions help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण वाक्य शुद्धि

अ) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए :

1) तुम तुम्हारे घर जाओ।
उत्तरः
तुम अपने घर जाओ।

2) वह धीमी स्वर में बोली।
उत्तरः
वह धीमे स्वर में बोली।

KSEEB Solutions

3) मेरे को अपना काम बहुत पसंद है।
उत्तरः
मुझे अपना काम बहुत पसंद है।

4) श्याम ने संतोष का साँस ली।
उत्तरः
श्याम ने संतोष की साँस ली।

5) बालक ने रोटी खाया।
उत्तरः
बालक ने रोटी खायी।

6) यह एक इतिहासिक घटना है।
उत्तरः
यह एक ऐतिहासिक घटना है।

7) भैंस का ताकतवर दूध होता है।
उत्तरः
भैंस का दूध ताकतवर होता है।

8) अध्यापक जी पढ़ा रहा है।
उत्तरः
अध्यापक जी पढ़ा रहे हैं।

9) श्यामा ने कहानी सुनाया।
उत्तरः
श्यामा ने कहानी सुनायी।

10) मैं विश्वविद्यालय को जा रहा हूँ।
उत्तरः
मैं विश्वविद्यालय जा रहा हूँ।

11) सुनिए, अंदर चले जाओ।
उत्तरः
सुनिए, अंदर चले जाइए।

12) यह किताब किसका है?
उत्तरः
यह किताब किसकी है?

13) यहाँ ताजा भैंस का दूध मिलता है।
उत्तरः
यहाँ भैंस का ताजा दूध मिलता है।

14) रोगी को काटकर सेब खिलाओ।
उत्तरः
रोगी को सेब काटकर खिलाओ।
(अथवा)
सेब काटकर रोगी को खिलाओ।

15) आप खाना खाओगे।
उत्तरः
आप खाना खाएँगे।

KSEEB Solutions

16) मेरा प्राण बेचैन है।
उत्तरः
मेरे प्राण बेचैन हैं।

17) लाल बहादुर शास्त्री का देश सदा आभारी रहेगा।
उत्तरः
देश सदा लाल बहादुर शास्त्री का आभारी रहेगा।

18) लता ने आम को खाती थी।
उत्तरः
लता ने आम खाया। (अथवा)
लता आम खाती थी।

19) मेरा काली घोड़ा खो गया।
उत्तरः
मेरा काला घोड़ा खो गया।

20) मैं आप पर इज्जत करता हूँ।
उत्तरः
मैं आपकी इज्जत करता हूँ।

21) रमा ने पढ़ती है।
उत्तरः
रमा पढ़ती है।

22) मेरा तो प्राण निकल गया।
उत्तरः
मेरे तो प्राण निकल गये।

23) कोई ने मेरी पुस्तक देखी?
उत्तरः
किसी ने मेरी पुस्तक देखी?

24) यहाँ लोग ईमानदार और उदार रहते हैं।
उत्तरः
यहाँ के लोग ईमानदार और उदार रहते हैं।

25) वह गाने की कसरत कर रहा है।
उत्तरः
वह गाने का अभ्यास कर रहा है।

26) तुम जा सकता है।
उत्तरः तुम जा सकते हो।

27) लड़की ने पत्र लिखी।
उत्तरः
लड़की ने पत्र लिखा।

28) रोहन को पूछो।
उत्तरः
रोहन से पूछो।

29) वह पैदल से गया है।
उत्तरः
वह पैदल गया है।

30) कोयल डाली में बैठी है।
उत्तरः
कोयल डाली पर बैठी है।

KSEEB Solutions

31) मेरे पास केवल मात्र पचास रुपए हैं।
उत्तरः
मेरे पास केवल पचास रुपये हैं।

32) महेश और संगीता हमारे यहाँ आएगा।
उत्तरः
महेश और संगीता हमारे यहाँ आएँगे।

33) सुमन माधव का पुत्री है।
उत्तरः
सुमन माधव की पुत्री है।

34) कृपया से मेरा नाम भी लिख लीजिए।
उत्तरः
कृपया मेरा नाम भी लिख लीजिए।

35) इसके बाद वे वापस लौट गए।
उत्तरः इसके बाद वे लौट गए।

36) शत्रु मैदान से दौड़ खड़ा हुआ।
उत्तरः
शत्रु मैदान से भाग खड़ा हुआ।

37) मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
उत्तरः
मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।

38) मैंने मकान बनवाने के लिए मैसूर जाना है।
उत्तरः
मुझे मकान बनवाने के लिए मैसूर जाना है।

39) सुरेश के चाची जी बीमार पड़े हैं।
उत्तरः
सुरेश की चाची जी बीमार हैं।

40) मैं नया पोशाक पहनूंगा।
उत्तरः
मैं नई पोशाक पहनूँगा।

41) बच्चों से गुस्सा न करो।
उत्तरः
बच्चों पर गुस्सा न करो।

42) मेले में अनेकों दुकानें थीं।
उत्तरः
मेले में अनेक दुकानें थीं।

43) तुलसीदास ने रामचरितमानस का रचना की।
उत्तरः
तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की।

44) मेरा नाम श्री महेन्द्रकुमारजी है।
उत्तरः
मेरा नाम महेन्द्रकुमार है।

45) सरदार वल्लभ भाई पटेल ‘लोह पुरुष’ कहा जाता है।
उत्तरः
सरदार वल्लभ भाई पटेल को ‘लोह पुरुष’ कहा जाता है।
अथवा
सरदार वल्लभ भाई पटेल ‘लोह पुरुष’ कहे जाते हैं।

KSEEB Solutions

46) एक दूध का गिलास दो।
उत्तरः
एक गिलास दूध दो।

47) किसी भी आदमी को भेज दो।
उत्तरः
किसी आदमी को भेज दो।

48) कॉफी में कौन पड़ गया है?
उत्तरः
कॉफी में क्या पड़ गया है?

49) उसे बहुत गुस्सा आती है।
उत्तरः
उसे बहुत गुस्सा आता है।

50) मैंने मेरी कलम अपने मित्र को दे दी।
उत्तरः
मैंने अपनी कलम मित्र को दे दी।

51) जंगल में बड़ा अंधकार है।
उत्तरः
जंगल में घना अंधकार है।

52) बाजार गए हैं पिताजी।
उत्तरः
पिताजी बाजार गए हैं।

53) चरखा कातना चाहिए।
उत्तरः चरखा चलाना चाहिए।
(अथवा)
सूत कातना चाहिए।

54) वह बिलकुल भी बात करना पसंद नहीं करती।
उत्तरः
वह बात करना पसंद नहीं करती।

55) मुझको घबराना पड़ा।
उत्तरः
मुझे घबराना पड़ा।

56) वह कमर कसा बैठा है।
उत्तरः
वह कमर कसे बैठा है।

57) पंद्रह अगस्त का भारत के इतिहास में बहुत महत्व है।
उत्तरः
भारत के इतिहास में पंद्रह अगस्त का बहुत महत्व है।

KSEEB Solutions

58) अध्यापक बच्चों को बुलाए।
उत्तरः
अध्यापक ने बच्चों को बुलाया।

59) हम तीन भाई हूँ।
उत्तरः
हम तीन भाई हैं।

60) अपनी काम स्वयं करो।
उत्तरः
अपना काम स्वयं करो।

अतिरिक्त प्रश्न :

61) मुझे बहुत गुस्सा आती है।
मुझे बहुत गुस्सा आता है।

62) राजू ने मुझे मथुरा दिखाई।
राजू ने मुझे मथुरा दिखाया।

63) उसने अपने बटुआ उठाई।
उसने अपना बटुआ उठाया।

64) वसंत ऋतु अच्छा लगती है।
वसंत ऋतु अच्छी लगती है।

65) उसका संतान मेहनती है।
उसकी संतान मेहनती है।

66) कल माताजी आ रहे हैं।
कल माताजी आ रही हैं।

67) अनेकों स्त्री पुरुष वहाँ आए थे।
अनेक स्त्री-पुरुष वहाँ आए थे।

68) उसके पास बहुत सोने हैं।
उसके पास बहुत सोना है।