Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2017, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2017

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
कर्तव्य करने का आरम्भ पहले कहाँ से शुरू होता है?

प्रश्न 2.
लेखक ने किनसे साक्षात्कार लिया है?

प्रश्न 3.
पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटी कौन है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 4.
विश्वेश्वरय्या किसके बड़े पाबंद थे?

प्रश्न 5.
नारद क्या छिनते देख घबराये?

प्रश्न 6.
जापान का गुणधर्म क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
अंग्रेजी-जहाज बीच समुद्र में डूबते समय पुरुषों ने कैसे अपना धर्म निभाया?

प्रश्न 8.
प्रदूषण के संबंध में गंगा मैया ने क्या कहा है?

प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या की शिक्षा के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
माँ को आलिंगन में भरकर शामनाथ ने क्या कहा?

KSEEB Solutions

प्रश्न 11.
जापान के भारतीय रेस्तराँ ‘कलकत्ता’ का वर्णन कीजिए।

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
‘बाबा, इतना मुझसे उठ न सकेगा।’

प्रश्न 13.
‘बंद करो अब, इस मन्नू का घर से बाहर निकलना।’

प्रश्न 14.
‘सच? मुझे गाँव के लोग बहुत पसंद हैं।’

प्रश्न 15.
‘मुझे भिक्षा नहीं चाहिए, मुझे भोलाराम के बारे में कुछ पूछ-ताछ करनी है।’

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
‘अभी ऐसे बूढ़े नहीं हो गए कि कोई काम ही न कर सकें।’

प्रश्न 17.
‘एक ओर वे बेहद कोमल और संवेदनशील व्यक्ति थे तो दूसरी ओर बेहद क्रोधी और अहंवादी।’

KSEEB Solutions

प्रश्न 18.
‘इन्हें पिछवाड़े इनकी सहेली के घर भेज दो।’

प्रश्न 19.
‘आज तक मैंने धोखा नहीं खाया था, पर भोलाराम का जीव मुझे चकमा दे गया।

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
चकोर पक्षी किसे देखता रहता है?

प्रश्न 21.
पातक, राजा और रोग किसे दबाते हैं?

प्रश्न 22.
बेटी रंगीन कपड़े पहनने से क्यों इनकार करती है?

प्रश्न 23.
कवि नरेन्द्र शर्मा के अनुसार मनुष्य को किसने सींचा है?

प्रश्न 24.
जंगल को क्या हो जाने से बचाना है?

प्रश्न 25.
कवि का क्या मकसद नहीं है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 26.
परिश्रम के महत्व के प्रति रैदास के क्या विचार हैं?

प्रश्न 27.
‘गहने’ कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है? .

KSEEB Solutions

प्रश्न 28.
कवि नरेन्द्र शर्मा ने प्रतिहिंसा और कायरता के संबंध में क्या कहा है?

प्रश्न 29.
‘मानव’ ने उत्तर प्रदेश की किन विशेषताओं का वर्णन किया है?

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

प्रश्न 30.
चोरी करत कान्ह धरि पाए।
निसि-बासर मोहिँ बहुत सतायौ अब हरि अरि हाथहिँ आए।
माखन-दधि मेरौ सब खायौ, बहुत अचगरी कीन्ही।
अब तो घात परे हौ लालन, तुम्है भलै मैं चीन्ही।
दोउ भुज पकरि, कहयौ कहँ जैहौ माखन लेउँ मँगाइ।
अथवा
धनि रहीम जल पंक को, लघु जिय पिअत अघाय।
उदधि बड़ाई कौन है, जगत पिआसो जाय॥

प्रश्न 31.
वे मुस्काते फूल, नहीं
जिनको आता है मुरझाना,
वे तारों के दीप, नहीं
जिनको भाता है बुझ जाना।
अथवा
झुर्रियोंदार खुरदुरा तना मैलाकुचैला,
राइफिल-सी एक सूखी डाल,
एक पगड़ी फूल पत्तीदार,
पाँवों में फटापुराना जूता
चरमराता लेकिन अक्खड़ बल बूता।

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
हर बात पर अपने मायके की तारीफ कौन करती रहती है?

प्रश्न 33.
पेड़ की छाया को बढ़ाने का काम कौन करती है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 34.
भारवि की माँ का नाम क्या है?

प्रश्न 35.
पिता क्या नहीं सहन कर सकता?

प्रश्न 36.
भारवि ने प्रतिशोध की आग में क्या करना चाहा?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
रजवा ने छोटी भाभी से क्या कहा?
अथवा
दादा जी की क्या आकांक्षा थी?

प्रश्न 38.
भारवि अपने पिता से क्यों बदला लेना चाहता था?
अथवा
भारवि ने पिता से किस प्रकार का दण्ड चाहा और उसे क्या दण्ड मिला?

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.
i) मैंने मकान बनवाने के लिए मैसूर जाना है।
ii) वह पैदल से गया है।
iii) श्यामा ने कहानी सुनाया।
iv) उसे बहुत गुस्सा आती है।
उत्तरः
i) मुझे मकान बनवाने के लिए मैसूर जाना है।
ii) वह पैदल गया है।
iii) श्यामा ने कहानी सुनायी।
iv) उसे बहुत गुस्सा आता है।

KSEEB Solutions

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (4 × 1 = 4)
(को, से, ने, में)

प्रश्न 40.
i) हाथ ………….. गिलास छूट गया।
ii) स्त्री …………… सम्मान देना चाहिए।
iii) पुस्तकालय …………… बहुत सी किताबें हैं।
iv) पंछी …………. पिंजड़ा खाली किया।
उत्तरः
i) से
ii) को
iii) में
iv) ने।

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 41.
i) जनसंख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। (भूतकाल में बदलिए)
ii) उस रोगी का शरीर बहुत दुर्बल था। (वर्तमानकाल में बदलिए)
iii) अंधी लकड़ी के सहारे मार्ग तय करती है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उत्तरः
i) जनसंख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही थी।
ii) उस रोगी का शरीर बहुत दुर्बल है।
iii) अंधी लकड़ी के सहारे मार्ग तय करेगी।

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 42.
i) अगर मगर करना a) बहुत प्यारा
ii) आँखों का तारा b) तैयार होना
iii) कलेजा फटना c) टाल मटोल करना
iv) कमर कसना d) असहनीय दुःख होना
उत्तरः
i – c, ii – a, iii – d, iv – b.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिएः (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.
i) अभिनेत्री
ii) संयोजक
iii) युवती।
उत्तरः
i) अभिनेता
ii) संयोजिका
iii) युवा।

ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बनाइए : (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.
i) बिना सोचे समझे किया गया विश्वास।
ii) जल में रहने वाला।
iii) छात्रों के रहने का स्थान।
उत्तर:
i) अंधविश्वास
ii) जलचर
iii) छात्रावास

KSEEB Solutions

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)

प्रश्न 45.
i) नसीब
ii) सफल।
उत्तर:
i) नसीब = बद + नसीब = बदनसीब।
ii) सफल = अ + सफल = असफल।

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.
i) स्वच्छता
ii) गुणवान।
उत्तरः
i) स्वच्छता = स्वच्छ + ता।
ii) गुणवान = गुण + वान।

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

प्रश्न 47.
i) a) अन्तरिक्ष विज्ञान और भारत ।
b) भारतीय नारी।
c) त्योहारों का जीवन में महत्व।
अथवा
ii) अपनी छोटी बहन को अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए एक पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
मदर तेरेसा द्वारा किए जा रहे सेवा-कार्यों को समस्त विश्व में प्रतिष्ठा मिली है। उन्हें सम्मानसूचक तथा आर्थिक सहयोग के रूप में जो धन मिलता था, उसे वे सामाजिक सेवा कार्यों के उपयोग में लाती थीं। अधिकतर धनराशी, झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासियों के लिए पाठशाला खोलने पर व्यय की जाती थी। अप्रैल 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति जी ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से अलंकृत किया था। इसके तत्पश्चात् फिलीपिंस सरकार की ओर से उन्हें 10,000 डालर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस धनराशि से उन्होंने आगरा में कुष्ठाश्रम बनवाया, जहाँ कुष्ठ रोगियों की चिकित्सा की जाती है। सन् 1964 में जब पोप भारत आए थे, तो उन्होंने अपनी कार मदर तेरेसा को भेंट कर दी थी। मदर तेरेसा ने वह कार 59,930 डालर में नीलाम कर दी थी तथा उस धनराशि से कुष्ठ रोगियों की एक बस्ती बसाई, ताकि ऐसे लोगों की चिकित्सा और सही देखभाल की जा सके।
प्रश्न:
i) मदर तेरेसा के सेवा-कार्यों को कहाँ प्रतिष्ठा मिली है?
ii) अधिकतर धनराशि मदर तेरेसा द्वारा कैसे व्यय की जाती थी?
iii) उन्हें ‘पद्मश्री’ की उपाधि से कब अलंकृत किया गया था?
iv) फिलीपिंस सरकार से प्राप्त धनराशि से उन्होंने कहाँ कुष्ठाश्रम बनवाया?
v) किसने अपनी कार मदर तेरेसा को भेंट दी?

KSEEB Solutions

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2017 1