Students can Download 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2016, Karnataka 2nd PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2016

समय : 3 घंटे 15 मिनट
कुल अंक : 100

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 1.
सुजान की पत्नी का नाम क्या हैं?

प्रश्न 2.
असली झगड़ा किसके बारे में है?

प्रश्न 3.
कॉलेज से किसका पत्र आया?

KSEEB Solutions

प्रश्न 4.
विश्वेश्वरय्या का जन्मदिन किस नाम से मनाया जाता है?

प्रश्न 5.
भोलाराम को पाँच साल से क्या नहीं मिला?

प्रश्न 6.
जापान के होटलों का रिवाज क्या है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
धर्म-पालन करने के मार्ग में क्या-क्या अड़चन आते हैं?

प्रश्न 8.
समाज में कौन-कौन-सी समस्याएँ बढ़ रही हैं?

प्रश्न 9.
विश्वेश्वरय्या के बाल्य जीवन के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
बरामदे में पहुंचते ही शामनाथ क्यों ठिठक गये?

प्रश्न 11.
जापान के भारतीय रेस्तराँ ‘कलकत्ता’ का वर्णन कीजिए।

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (4 × 1 = 4)

प्रश्न 12.
‘धरम के काम में मीन-मेष निकालना अच्छा नहीं।’

प्रश्न 13.
‘आइ एम रिअली प्राउड आफ यू।’

KSEEB Solutions

प्रश्न 14.
‘आज तुम खाना जल्दी खा लेना।’

प्रश्न 15.
‘महाराज, मेरी सावधानी में बिलकुल कसर नहीं थी।’

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (2 × 3 = 6)

प्रश्न 16.
‘अच्छा, तुम्हारे सामने यह ढेर है। इसमें से जितना अनाज उठाकर ले जा सको, ले जाओ।’

प्रश्न 17.
‘कर्तव्य करना न्याय पर निर्भर है।’

प्रश्न 18.
‘यह लड़की मुझे कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रखेगी।’

प्रश्न 19.
‘पर ऐसा कभी नहीं हुआ था।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (6 × 1 = 6)

प्रश्न 20.
रैदास किसकी रट लगाए हुए हैं?

प्रश्न 21.
कर्म का फल देनेवाला कौन है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 22.
बेटी किन्हें गहने मानती है?

प्रश्न 23.
कवि नरेन्द्र शर्मा क्या न बनने का संदेश देते हैं?

प्रश्न 24.
देश को किससे बचाना है?

प्रश्न 25.
सीने में क्या जलनी चाहिए?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रश्न 26.
गोपिकाएँ अपने आपको क्यों भाग्यशालिनी समझती हैं?

प्रश्न 27.
फूल एवं तारों के विषय में कवयित्री महादेवी वर्मा क्या कहती हैं?

प्रश्न 28.
बेटी रंगीन कपड़े और गहने क्यों नहीं चाहता?

प्रश्न 29.
राजस्थान की वीरता के संबंध में ‘मानव’ के क्या विचार हैं?

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (2 × 4 = 8)

प्रश्न 30.
रैदास श्रम करि खाइहि,
जो लौ पार बसाय।
नेक कमाई जउ करइ,
कबहुँ न निहफल जाय।।
अथवा
कनक कनक तैं सौगुनी, मादकता अधिकाइ।
उहिं खाएं बौराइ, इहिं पाएं ही बौराइ।।

प्रश्न 31.
ले-देकर जीना क्या जीना?
कब तक गम के आँसू पीना?
मानवता ने सींचा तुझको
बहा युगों तक खून-पसीना।
अथवा
अबकी घर लौटा तो देखा वह नहीं था-
वही बूढ़ा चौकीदार वृक्ष
जो हमेशा मिलता था घर के दरवाजे पर
तैनात।

KSEEB Solutions

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (5 × 1 = 5)

प्रश्न 32.
हँसी के मारे मर जाने की बात कौन कहती है?

प्रश्न 33.
दादा जी ने परेश से छोटी बहू को कहाँ ले जाने के लिए कहा?

प्रश्न 34.
‘सूखी डाली’ के एकांकीकार का नाम लिखिए।

प्रश्न 35.
संस्कृत के महापंडित कौन हैं?

प्रश्न 36.
प्रेम के बिना किसका मूल्य नहीं है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2 × 5 = 10)

प्रश्न 37.
बेला अपने मायके क्यों जाना चाहती थी?
अथवा
दादा जी का चरित्र-चित्रण कीजिए।

प्रश्न 38.
शास्त्रार्थ में पंडितों को हराते देख पिता ने भारवि के बारे में क्या सोचा?
अथवा
सुशीला का चरित्र-चित्रण कीजिए।

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 39.
i) वह एक दिन मेरा पास आया था।
ii) उसे किसी की डर नहीं है।
iii) आज तक मैं धोखा नहीं खाया।
iv) भोलाराम का पत्नी बाहर आयी।
उत्तरः
i) वह एक दिन मेरे पास आया था।
ii) उसे किसी का डर नहीं है।
iii) आज तक मैंने धोखा नहीं खाया।
iv) भोलाराम की पत्नी बाहर आयी।

आ) कोष्टक में दिये गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः (सम्मान, कर्त्तव्य, प्रवृत्ति, सत्य) (4 × 1 = 4)

प्रश्न 40.
i) सच्चाई की ओर हमारी …………… झुकती है।
ii) मनष्य का परम धर्म …………… बोलना है।
iii) स्वार्थी लोग अपने …………… पर ध्यान नहीं देते।
iv) सत्य बोलने से हमारा …………… होगा।
उत्तरः
i) प्रवृत्ति
ii) सत्य
iii) कर्त्तव्य
iv) सम्मान

KSEEB Solutions

इ) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 41.
i) निमोनिया के कारण रोगी मर जाएगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
ii) राहुल कुंभ मेले में जा रहा है। (भविष्यत्काल में बदलिए)
iii) कुछ और पहले की घटना याद आती है। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तर:
i) निमोनिया के कारण रोगी मरता/मर रहा/मर जाता है।
ii) राहुल कुंभ मेले में जायेगा।
iii) कुछ और पहले की घटना याद आती थी।

ई) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिए: (4 × 1 = 4)

प्रश्न 42.
i) रंग जमाना a) हारकर भागना
ii) पीठ दिखाना b) भाग जाना
iii) नौ दो ग्यारह होना c) याचना करना
iv) हाथ फैलाना d) धाक जमाना
उत्तरः
i – d; ii – a; iii – b; iv – c.

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (3 × 1 = 3)

प्रश्न 43.
i) भगवान
ii) महाराज
iii) विधवा
उत्तरः
i) भगवती
ii) महारानी
iii) विधुर

ऊ) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए : (3 × 1 = 3)

प्रश्न 44.
i) हित चाहने वाला।
ii) सदा सत्य बोलने वाला।
iii) रोगी का इलाज करने वाला।
उत्तरः
i) हितैषी
ii) सत्यवादी
iii) चिकित्सक/वैद्य।

ए) निम्नलिखित शब्दों के साथ उपसर्ग जोड़कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए : (2 × 1 = 2)

प्रश्न 45.
i) स्वार्थ
ii) सत्य।
उत्तरः
i) स्वार्थ = निः + स्वार्थ = निस्वार्थ
ii) सत्य = अ + सत्य = असत्य

KSEEB Solutions

ऐ) निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय अलग कर लिखिए: (2 × 1 = 2)

प्रश्न 46.
i) महत्वपूर्ण
ii) कायरता।
उत्तरः
i) महत्वपूर्ण = महत्व + पूर्ण
ii) कायरता = कायर + ता

VI. अ) किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (1 × 5 = 5)

प्रश्न 47.
i) मनोरंजन के आधुनिक साधन।
ii) स्त्री शिक्षा की आवश्यकता।
iii) प्रदूषण की समस्या।
अथवा
अपने मित्र को नववर्ष की शुभकामना देते हुए पत्र लिखिए।

आ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 48.
“राजा राममोहन राय बचपन से ही बड़े प्रतिभाशाली थे। उनके पिता ने उनकी पढाई का समुचित प्रबंध किया। गाँव की पाठशाला में उन्होंने बँगला सीखी। उन दिनों कचहरियों में फारसी का बोलबाला था। अतः उन्होंने घर पर ही मौलवी से फारसी पढ़ी। नौ वर्ष की उम्र में वे अरबी की उच्च शिक्षा के लिए पटना भेजे गए। वहाँ वे तीन वर्ष तक रहे। उन्होंने कुरान का मूल अरबी में अध्ययन किया। बारह वर्ष की उम्र में वे काशी गए। चार वर्ष तक वहाँ उन्होंने संस्कृत का अध्ययन किया। इस बीच उन्होंने भारतीय दर्शन का भी अध्ययक किया।”

प्रश्न:
i) राजा राममोहन राय की पढ़ाई की व्यवस्था किसने की?
ii) राजा राममोहन राय ने बँगला कहाँ सीखी?
iii) उन्होंने अरबी की शिक्षा कहाँ से प्राप्त की?
iv) बारह वर्ष की उम्र में वे कहाँ गए?
v) उन्होंने कितने वर्ष तक संस्कृत का अध्ययन किया?

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (5 × 1 = 5)

प्रश्न 49.
2nd PUC Hindi Previous Year Question Paper March 2016