You can Download 1st PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण मुहावरे, 1st PUC Hindi Textbook Answers, Karnataka State Board Solutions help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 1st PUC Hindi Workbook Answers व्याकरण मुहावरे

निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़िए:

अ) १) गर्दन उठाना – क) बहुत परिश्रम करना
२) खून-पसीना एक करना – ख) क्रोध से भर जाना
३) कमर कसना – ग) विरोध करना
४) आग बबूला होना – घ) तैयार होना
उत्तरः
१ – ग;
२ – क;
३ – घ;
४ – ख।

KSEEB Solutions

आ) १) आसमान सिर पर उठाना – क) असहनीय दुःख होना
२) कलेजा फटना – ख) बहुत प्यारा
३) गले का हार – ग) बात बिगड़ जाना
४) गुड़ गोबर करना – घ) बहुत शोर करना
उत्तरः
१ – घ;
२ – क;
३ – ख;
४ – ग।

इ) १) खाक में मिलाना – क) पिछली बातों को व्यर्थ में याद करना
२) गड़े मुर्दे उखाड़ना – ख) धोखा देना
३) टाँग अड़ाना – ग) नष्ट-भ्रष्ट कर देना
४) चकमा देना – घ) व्यर्थ में दखल देना
उत्तरः
१ – ग;
२ – क;
३ – घ;
४ – ख।

ई) १) जी चुराना – क) निर्दोष पर दोष लगाना
२) चाँद पर थूकना – ख) इज्जत बढ़ानेवाला
३) घर का उजाला – ग) हारकर भागना
४) पीठ दिखाना – घ) मेहनत से बचना
उत्तरः
१ – घ;
२ – क;
३ – ख;
४ – ग।

उ) १) पलकें बिछाना – क) जोर की भूख लगना
२) पेट में चूहे कूदना – ख) डर कर भाग जाना
३) दाल न गलना – ग) प्रतीक्षा करना
४) दुम दबाकर भागना – घ) सफल न होना
उत्तरः
१ – ग;
२ – क;
३ – घ;
४ – ख

ऊ) १) नाम कमाना – क) भेद खुलना
२) मुँह फेरना – ख) सम्मान प्राप्त करना
३) नौ-दो-ग्यारह होना – ग) उपेक्षा करना
४) पोल खुलना – घ) भाग जाना
उत्तरः
१ – ख;
२ – ग;
३ – घ;
४ – क।

अतिरिक्त प्रश्नः

अ) १) अंक भरना – क) थकान की पीड़ा होना।
२) अंधे की लाठी – ख) एकमात्र सहारा।
३) अंग अंग टूटना – ग) प्रसन्नता से रोम-रोम खिलना।
४) अंग अंग मुसकाना – घ) गोद में भर लेना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ख;
३ – क;
४ – ग।

आ) १) अंग मोड़ना – क) मौके पर धोखा देना।
२) अँगूठा दिखाना – ख) लज्जा से देह सिकोड़ना।
३) अँगूठा चूमना – ग) परवाह न करना।
४) अँगूठे पर मारना – घ) खुशामद करना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

इ) १) आँखे अटकना – क) बोध होना।
२) आँख आना – ख) ध्यान न देना।
३) आँख उठाकर न देखना – ग) आँख में रोग होना।
४) आँख खुलना – घ) प्रेम होना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

ई) १) आँख गड़ना – क) रोना।
२) आँखे चुराना – ख) क्रोध करना।
३) आँखे डबडबाना – ग) लालच होना।
४) आँख दिखाना खाना – घ) लज्जित होना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – क;
४ – ख।

उ) १) आँख मारना – क) पसन्द आना।
२) आँख सेंकना – ख) बाट जोहना।
३) आँखें बिछाना – ग) दर्शन-सुख लूटना।
४) आँख में चढ़ना – घ) इशारा करना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

KSEEB Solutions

ऊ) १) आँखों का काँटा होना – क) मूर्ख बनाना।
२) उल्लू बनाना – ख) अत्यंत प्रिय।
३) आसमान के तारे तोड़ना – ग) शत्रु होना।
४) आँखों का तारा – घ) असंभव कार्य करना।
उत्तरः
१ – ग;
२ – क;
३ – घ;
४ – ख।

ए) १) आँख की पुतली होना – क) दुर्बलता के कारण मूर्छा आना।
२) आँखों के आगे अँधेरा छाना – ख) प्यारा होना।
३) आँखें नीली-पीली करना। – ग) लज्जा न होना।
४) आँख में पानी न होना – घ) नाराज होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

ऐ) १) आँखों पर चर्बी छाना – क) धोखा देना।
२) आँखों पर पर्दा पड़ना – ख) अच्छा न लगना।
३) आँख में गड़ना – ग) अज्ञान के अन्धकार से रहना।
४) आँख में धूल झोंकना – घ) घमण्ड से उपेक्षा करना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

ओ) १) आँख से ओझल होना – क) नेत्र ज्योति समाप्त होना।
२) आँखों में रात काटना – ख) कृपादृष्टि न रखना।
३) आँख बदल जाना – ग) चिन्ता या व्यग्रता में रात बिताना।
४) आँखें बैठना – घ) नज़र से दूर होना।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

औ) १) आँखें चार होना – क) सम भाव से देखना।
२) एक आँख से देखना – ख) देखादेखी होना।
३) उँगली उठाना – ग) अपने काबू में कर लेना।
४) उँगली पर नचाना – घ) बदनाम करना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

क) १) उँगली रखना – क) थोड़ा पाकर अधिक पाने की इच्छा करना।
२) उँगली पकड़कर पहुंचा पकड़ना – ख) दोष दिखाना।
३) पाँचों उँगलियाँ घी में होना – ग) दृढ़ निश्चय करना।
४) कमर कसना – घ) मौज-मस्ती में रहना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – ध;
४ – ग।

ख) १) कमर सीधी करना – क) निरूत्साह होना।
२) कमर टूटना – ख) विश्राम करना।
३) कलेजा काढ़ना – ग) ईर्ष्या होना।
४) कलेजा फटना – घ) प्रिय वस्तु का निकल जाना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

KSEEB Solutions

ग) १) कलेजा ठंडा होना – क) हृदय पर गहरा आधात पहुँचना।
२) कलेजा टूक-टूक होना – ख) डाह पूरा होने पर संतोष होना।
३) कलेजा थामकर रह जाना – ग) हृदय की बात कहना।
४) कलेजा निकालकर रख देना – घ) मन मसोसकर रह जाना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – ग;
३ – घ;
४ – क।

घ) १) कलेजा मुँह को आना – क) पूर्ण विश्वास दिलाना।
२) कलेजे पर साँप लोटना – ख) दिल मजबूत करना।
३) कलेजे पर पत्थर रखना – ग) किसी की उन्नति देखकर जलन होना।
४) कलेजा चीरकर दिखाना – घ) बहुत अफसोस होना।
उत्तरः
१. घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

च) १) कान का पर्दा फटना – क) ध्यान देना।
२) कान देना – ख) चुगली करना।
३) कान खड़े होना – ग) बहुत हल्ला होना।
४) कान भरना – घ) सावधान होना।
उत्तरः
१ – ग;
२ – क;
३ – घ;
४ – ख।

१) कान में तेल डालकर बैठना – क) बहुत हल्ला होना।
२) कान का पर्दा फटना – ख) लापरवाह होना।
३) खून खौलना – ग) भय से पीला पड़ जाना।
४) खून सूखना – घ) गुस्से से भर जाना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

ज) १) खून की नदी बहाना – क) भयभीत होना।
२) खून ठंडा होना – ख) बहुत मार-काट करना।
३) खून उतरना – ग) इच्छा के विरूद्ध कुछ थोप देना।
४) गले मंढ़ना – घ) क्रोध से मुँह और आँख लाल होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

झ) १) गले लगाना – क) रूठना।
२) गले का हार – ख) डींग हाँकना।
३) गाल फुलाना – ग) प्रेम करना।
४) गाल बजाना – घ) अत्यन्त प्रिय या शोभा बढ़ानेवाला।
उत्तरः
१ – ग;
२ – घ;
३ – क;
४ – ख।

ट) १) घुटने टेकना – क) इच्छा पूरी होना।
२) छाती जुड़ाना – ख) हार मानना।
३) जी जलना – ग) अभिमान करना।
४) छाती फुलाना – घ) डाह होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

ठ) १) जबान खोलना – क) वाणी पर नियंत्रण न होना।
२) जबान पर लगाम न होना – ख) बोलना, माँगना।
३) जबान बन्द होना – ग) फिजूल दखल देना।
४) टाँग अड़ाना – घ) निरुत्तर होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

KSEEB Solutions

ड) १) टाँग पसारकर सोना – क) खुशामद करना।
२) तलवा चाटना – ख) निश्चिन्त होकर सोना।
३) तलवों में आग लगना – ग) कठिन दण्ड देना।
४) दाँत उखाड़ना – घ) बहुत क्रोध होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

ढ) १) दाँत-काटी रोटी होना – क) प्रतिष्ठा जाना।
२) दाँत से दाँत बजना – ख) प्रतिष्ठा नष्ट करना।
३) नाक कटना – ग) बहुत मित्रता होना।
४) नाक काटना – घ) बहुत जाड़ा पड़ना।
उत्तरः
१ – ग;
२ – घ;
३ – क;
४ – ख।

त) १) पलक झपकते – क) कम के बदले अधिक देना।
२) पसीने-पसीने होना – ख) कड़ी मेहनत की कमाई।
३) पसीने की कमाई – ग) बिलकुल लज्जित होना।
४) पसीने की जगह खून बहाना – घ) क्षण मात्र में।
उत्तरः
१ – घ;
२ – ग;
३ – ख;
४ – क।

थ) १) पाँव (टाँग) अड़ाना – क) पराजित होना।
२) पाँव उखड़ जाना – ख) बाधा देना।
३) पीठ ठोकना – ग) सहायक होना।
४) पीठ पर होना – घ) प्रोत्साहन देना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।

द) १) पेट का पानी न पचना – क) अल्पायु में ही बुद्धिमान् होना।
२) पेट में दाढ़ी होना – ख) बात न पचना।
३) बाँह गहना या पकड़ना – ग) सहारा देना।
४) बाँह देना – घ) अपनाना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – ग;
४ – छ।

ध) १) मन डोलना – क) उम्मीद न करना।
२) मन चलना – ख) लज्जावश सामने न आना।
३) मुँह धोना – ग) लालच होना।
४) मुँह न दिखाना – घ) इच्छा होना।
उत्तरः
१ – ग;
२ – घ;
३ – क;
४ – ख।

न) १) मुँह न देखना – क) घृणा प्रकट करना।
२) मुँह बनाना – ख) घृणा करना।
३) सिर पर खेलना – ग) धुन सवार होना।
४) सिर पर भूत सवार होना – घ) किसी के मत्थे कुछ करना।
उत्तरः १ – ख; २ – क; ३ – घ; ४ – ग।

KSEEB Solutions

प) १) हाथ खींचना – क) आरम्भ करना।
२) हाथ लगाना – ख) सहायता बंद करना।
३),हाथ खाली होना – ग) झगड़ा होना।
४) हाथापाई होना – घ) पैसा न होना।
उत्तरः
१ – ख;
२ – क;
३ – घ;
४ – ग।