Students can Download 1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers, Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Papers with Answers help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Karnataka 1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers

समय : ३ घंटे १५ मिनट]
कुल अंक : १००

सूचना :

  • सभी प्रश्नों के उत्तर हिन्दी भाषा तथा देवनागरी लिपि में लिखना आवश्यक है।
  • प्रश्नों की क्रमसंख्या लिखना अनिवार्य है।

I. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 1.
बेनीमाधव सिंह किस गाँव के जमींदार थे?

प्रश्न 2.
लेखक के मन में किसके प्रति मैल नहीं रहा?

प्रश्न 3.
‘बिन्दा’ रेखाचित्र की लेखिका कौन है?

प्रश्न 4.
दिल के दौरा का प्रमुख लक्षण क्या है?

KSEEB Solutions

प्रश्न 5.
उम्मीदवारों में कौन अधिक संख्या में थे?

प्रश्न 6.
राष्ट्र का तीसरा अंग कौनसा है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 3 = 9)

प्रश्न 7.
स्वदेश भक्ति के बारे में स्वामी विवेकानंद जी का आदर्श क्या है?

प्रश्न 8.
अंबेडकर ने पीड़ित समाज के उद्धार के लिए क्या-क्या किया?

प्रश्न 9.
निन्दकों के संघ के बारे में लिखिए।

प्रश्न 10.
चैयरमन साहब के बँगले पर का दृश्य प्रस्तुत कीजिए।

प्रश्न 11.
वैद्य परमानन्द गाय की बीमारी दूर करने का क्या उपाय बताते हैं?

II. अ) निम्नलिखित वाक्य किसने किससे कहे? (1 × 4 = 4)

प्रश्न 12.
बहू-बेटियों का यह स्वभाव अच्छा नहीं कि मर्दो के मुँह लगे।

प्रश्न 13.
अभागी मरती भी नहीं।

प्रश्न 14.
‘अरे बिच्छू-बिच्छू।

KSEEB Solutions

प्रश्न 15.
घबराइए मत। आँखें मत खोलिए, आप शेर से लड़िए।

आ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 16.
‘पर तुमने आजकल घर में क्या उपद्रव मचा रखा है?’

प्रश्न 17.
‘तब क्या उस घर में विवाह हो रहा है, और हो रहा है तो किसका?’

प्रश्न 18.
‘यह मार्ग अपेक्षाकृत भयानक है, इसलिए इसका सौंदर्य भी अभी अछूता है।’

प्रश्न 19.
‘भूमि माता है, मैं उसका पुत्र हूँ।’

III. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 20.
तुलसीदास के अनुसार कौन से दो बीज हैं?

प्रश्न 21.
अल्लमप्रभु देव के आराध्य कौन थे?

प्रश्न 22.
तट पर आकर कौन पानी पीते हैं?

प्रश्न 23.
कवि बच्चन जी किसके कंठों से दर्द की आवाज सुनते हैं?

KSEEB Solutions

प्रश्न 24.
चित्रकार ने किसको समेट लिया है?

प्रश्न 25.
वीर काँटों को क्या समझता है?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3 × 2 = 6)

प्रश्न 26.
मीराबाई ने उनके ऊपर हुए अनाचारों का वर्णन कैसे किया है?

प्रश्न 27.
‘तोड़ती पत्थर’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए?

प्रश्न 28.
बच्चन जी पाठकों को क्या-क्या भेंट देते हैं?

प्रश्न 29.
नारी के विभिन्न गुणों का परिचय दीजिए।

इ) ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए: (4 × 2 = 8)

प्रश्न 30.
निंदक नियरे राखिये, आँगन कुटी छबाय।
बिन पानी, साबुन बिना निर्मल करै सुभाय ॥
अथवा
मोर-पखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माला गरें पहिरौंगी।
ओढ़ि पितम्बर लै लंकुटी बन, गोधन ग्वारनि संग फिरौंगी॥
भावतो वोहि मेरो ‘रसखानि’, सो तेरे कहें सब स्वांग करौंगी।
या मुरली मुरलीधर की, अधरान-धरी अधरा न धरौंगी॥

प्रश्न 31.
मैं हूँ प्रेममयी, जग दिखता
मुझे प्रेम का पारावार।
भरा प्रेम से मेरा जीवन,
लुट रहा है निर्मल प्यार ॥
अथवा
तुम देवलोक आनंद गीत-आशा अखण्ड शोभा परीत
मैं स्नेह विकल झंकृत प्रगीत-तुम आओ मन के मुग्ध मीत ॥

IV. अ) एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए : (1 × 6 = 6)

प्रश्न 32.
कहानी सुनने का शौक किसको था?

KSEEB Solutions

प्रश्न 33.
‘श्मशान’ कहानी की लेखिका कौन है?

प्रश्न 34.
थाली में चाँदी के कितने चम्मच रखे हुए थे?

प्रश्न 35.
भीख माँगना किसी भी व्यक्ति के लिए क्या है?

प्रश्न 36.
सिलिया की सहेली का नाम लिखिए।

प्रश्न 37.
रामचंद्र की पढ़ाई कहाँ तक हुई थी?

आ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (3 × 3 = 9)

प्रश्न 38.
शराबी पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।

प्रश्न 39.
श्मशान ने आह भरकर पहाडी से क्या कहा?

प्रश्न 40.
‘खून का रिश्ता’ कहानी के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 41.
चन्द्रप्रकाश का चरित्र-चित्रण कीजिए।

प्रश्न 42.
सिलिया ने अपने संकल्प को किस प्रकार साकार किया?

KSEEB Solutions

प्रश्न 43.
बीमार प्रमोद की हालत कैसी थी?

V. अ) वाक्य शुद्ध कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 44.
क) सभी उसको तारीफ करते हैं।
उत्तरः
सभी उसकी तारीफ करते हैं।

ख) मोहन की पिताजी अस्वस्थ्य हैं।
उत्तरः
मोहन के पिताजी अस्वस्थ हैं।

ग) सुभाषचंद्र बोस महान नेता था।
उत्तरः
सुभाषचंद्र बोस महान नेता थे।

घ) बकरी ने बाघिन को देखी।
उत्तरः
बकरी ने बाघिन को देखा।

KSEEB Solutions

ङ) मैं किताब पढ़कर के ही उढूँगा।
उत्तरः
मैं किताब पढ़कर ही उदूंगा।

आ) कोष्टक में दिये गये उचित कारक चिन्हों से रिक्त स्थान भरिएः (पर, में, के, का, से) (1 × 5 = 5)

प्रश्न 45.
क) देवदारू ……… पेड़ भी इधर बहुत है।
ख) उसे पद ……. हटा दिया गया।
ग) चुल्हें ……… चढ़ाया दूध उफना जा रहा था।
घ) वह घर ……….. नहीं है।
ङ) उसकी बहन ……… नाम मालती है।
उत्तरः
क – के; ख – से; ग – पर; घ – में; ङ – का।

इ) निम्नलिखित मुहावरों को अर्थ के साथ जोड़कर लिखिएः (1 × 4 = 4)

प्रश्न 46
1) आँख से ओझल होना – क) कृपादृष्टि न रखना।
2) आँखों में रात काटना – ख) नेत्र ज्योती समाप्त होना।
3) आँख बदल जाना – ग) नजर से दूर होना।
4) आँखें बैठना – घ) चिन्ता या व्यग्रता में रात बिताना।
उत्तरः
1 – ग; 2 – घ; 3 – क; 4 – ख।

ई) निम्नलिखित वाक्यों को सूचनानुसार बदलिए: (1 × 3 = 3)

प्रश्न 47.
क) वह एक छाता खरीद लेगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)
उत्तरः
वह एक छाता खरीद रहा है।

ख) गर्मियों में बाहर गली में सोना पड़ेगा। (भूतकाल में बदलिए)
उत्तरः
गर्मियों में बाहर गली में सोना पड़ा।

KSEEB Solutions

ग) तरकारी भी लौकी की ही बन गई। (भविष्यत्काल में बदलिए)
उत्तरः
तरकारी भी लौकी की ही बनने वाली हैं।

उ) अन्य लिंग रूप लिखिए: (1 × 2 = 2)

प्रश्न 48
ग्वाला, बुद्धिमती।
उत्तरः
ग्वालिन, बुद्धिमान।

ऊ) अन्य वचन रूप लिखिए: (1 × 2 = 2

प्रश्न 49.
मछली, केला।
उत्तरः
मछलियाँ, केले।

ए) समानार्थक शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 50.
आभूषण, शरीर।
उत्तरः
गहना, देह।

ऐ) विलोम शब्द लिखिए : (1 × 2 = 2)

प्रश्न 51.
समर्थ, आधार।
उत्तरः
असमर्थ, निराधार।

KSEEB Solutions

VI. अ) निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (1 × 5 = 5)

प्रश्न 52.
विनय का अभाव एक प्रकार का खोखलापन प्रकट करता है। जिन लोगों में कोई श्लाघनीय गुण नहीं होता, वे अपनी ऐंठ और डाँट-फटकार से लोगों पर प्रभाव जमाते हैं, किंतु गुणवानों को इनकी आवश्यकता नहीं। उनका प्रभाव तो स्वतः सिद्ध है। यदि विनयशील मनुष्य का समाज में प्रभाव थोड़ा हो, तो विनयशील मनुष्य का दोष नहीं; यह समाज का दोष है। इसके अतिरिक्त प्रेम का प्रभाव चाहे थोड़ा हो, पर दबाव के प्रभाव की अपेक्षा, वह चिरस्थायी होता है। यदि थोड़ी देर के लिए मान भी लिया जाए कि विनय सब स्थानों में काम नहीं देती – जैसे शत्रु के सम्मुख, तथापि हमें वह कहना पड़ेगा कि विनयशील पुरुष को ऐसे अवसर कम आएँगे कि जब अपनी विनय के कारण दुखद अनुभव करना पडे। विनय के साथ निरभिमानता, मानव जाति का आदर, सहनशीलता, धैर्य आदि अनेक सद्गुण लगे हुए हैं।

प्रश्नः

  1. विनय का अभाव एक प्रकार से क्या प्रकट करता हैं?
  2. श्लाघनीय गुण न होने से लोग क्या करते है?
  3. विनय किस स्थान पर काम नहीं देता?
  4. उपर्युक्त गद्यांश को उचित शीर्षक दीजिए।
  5. विनय के साथ जुड़े अन्य सद्गुण कौन-से हैं?

उत्तरः

  1. विनय का अभाव एक प्रकार का खोखलापन प्रकट करता हैं।
  2. वे अपनी ऐंठ और डाँट-फटकार से लोगों पर प्रभाव जमाते हैं।
  3. विनय शत्रु के सम्मुख काम नहीं देता।
  4. विनय का जीवन में महत्व’ / ‘विनयशीलता’।
  5. विनय के साथ निराभिमानता, मानव जाति का आदर, सहनशीलता, धैर्य आदि अनेक सद्गुण है।

आ) पत्र लिखिएः (5 × 1 = 5)

प्रश्न 53.
बड़ी बहन के नाते अपने भाई को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजते हुए एक पत्र लिखिए।
अथवा
आर्थिक सहायता माँगते हुए अपने प्रधानाचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।

KSEEB Solutions

इ) हिन्दी में अनुवाद कीजिए: (1 × 5 = 5)

प्रश्न 54.
1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers img 1
We are living in an age of science.
उत्तरः
हम विज्ञान के युग में रह रहे हैं।

1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers img 2
Never carry petrol in plastic cans.
उत्तरः
कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे में पेट्रोल नहीं ले जाना चाहिए।

1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers img 3
The Nile is the longest river in the world with a length of more than 6,400 km.
उत्तरः
नैल नदी, जिसकी लंबाई 6400 कि मी है, दुनिया की सबसे लंबी नदी है।

1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers img 4
Owls eat small mammals and insects.
उत्तरः
उल्लू छोटे स्तनधारी जीवों एवं कीड़ों को खाते हैं।

1st PUC Hindi Model Question Paper 1 with Answers img 5
The battle of Talikota took place on January 23, 1565.
उत्तरः
तालिकोट की लड़ाई 23 जनवरी, 1565 को हुई थी।